Breaking

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट अंक २३

    लखीमपुर डायरी, दैनिक अपडेट अंक 23
                       23 दिसम्बर 2022

           ■ अपराध 
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 नफर वारण्टी अभियुक्त बलराम पुत्र पुरुषोत्तम को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, 01 नफर अपहृता को सकुशल बरामद करके अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ प्रदीप को गिरफ्तार किया गया।

●  आर्थिक सहायता चेक : गोंडा-मैलानी रूट पर बेलरायां के पास हुई दुखद घटना पर शुक्रवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।

●  गिरफ्तार : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोला से चोरी हुई बाइक इटकुटी मिली, वाहन स्वामी ने आरोपियों की पहचान की। आरोपी निकले नाबालिग किशोर जिन्हें भीरा थाने ले जाया गया।

दोपहर :  ट्रेन गोलीकांड में हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने की तैयारी, आज दोपहर सिंगाही थाना क्षेत्र हुआ छावनी में तब्दील।
● कल ट्रेन में जीआरपी के सिपाही द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में शव रखकर हो सकता है प्रदर्शन, पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट हैं मृतक के परिजन : सूत्र ( दोपहर)

एक्शन में दिखी खीरी पुलिस : एसपी के निर्देश में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से ठिठुरती ठंड में भी सक्रिय दिखा पुलिस प्रशासन। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने गस्त कर क्षेत्र की निगरानी की वहीं मिशन शक्ति की टीम सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करती दिखी।

किसान सम्मान दिवस : भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन आज  जनपद स्तर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में किया गया।

 योगाभ्यास : योग वेलनेस सेंटर गोला गोकर्णनाथ - खीरी द्वारा शहर के प्रसिद्ध गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में आज तीसरे दिवस दो पालियों में योगाभ्यास सत्र सम्पन्न हुआ। 
छात्राओं ने योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन  एवं योग सहायक राजदीपिका तिवारी के निर्देशन में तनाव, मासिक धर्म, चयापचय, जोड़ों के दर्द से जुड़ी विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए योगाभ्यास किया।

● खेलकूद सप्ताह : विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रेन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुल छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गुरबचन सिंह सलूजा स्मृति वार्षिक खेलकूद सप्ताह के पंचम दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुचि बाजपेई, एम डी एजुकेशन माधव चिल्ड्रेन्स एकेडमी तथा प्राचार्य साधना अवस्थी के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती, मां भारती व माधव जी तथा श्री गुरु वचन सिंह सलूजा जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया l

● सड़क सुरक्षा समिति बैठक : शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन एआरटीओ आलोक कुमार सिंह व रमेश कुमार चौबे ने मिलकर किया।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, उन्हाने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील आम नागरिकों से की।

● सावधान किया : जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से लोगों को बचना चाहिए। खुले स्थानों में भी डेढ़ मीटर की दूरी बनाकर रखें, डबल लेयर मास्क पहने, हाथों को बार-बार धोएं, हाथों को मिलाने से बचें। यह कोविड ओमीक्रोन एक्सबीबी की लहर कोविड 19 की पहली लहर से भी घातक है। इसीलिए हमें बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है और इसके बारे में अपने परिवारी जन व दोस्तों को भी जागरूक करना होगा।

महिला जागरूकता : महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में अबुल कलाम आजाद बालिका विद्यालय लखीमपुर खीरी, में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए  प्रधानाचार्या सीमा टंडन ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा नित नए कदम उठाए जा रहे  हैं।

औचक निरीक्षण : गुरुवार को संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ मंडल रामफेर दिवेदी जनपद खीरी पहुंचे, जहां उन्होंने एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे के साथ भ्रमणसील रहकर सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एआरटीओ से की गई प्रवर्तन कार्यवाहियों की जानकारी ली।
इसके बाद आरटीओ बजाज चीनी मिल खंभारखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया। इस दौरान उन्होंने गन्ना ढुलाई प्रयुक्त वाहनों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। सैकड़ों वाहनों में रेडियम टेप लगाकर सड़क सुरक्षा से बचाव के टिप्स दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments