● महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम।
● प्रधानाचार्या ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, किया जागरूक।
लखीमपुर खीरी 23 दिसंबर। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में अबुल कलाम आजाद बालिका विद्यालय लखीमपुर खीरी, में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या सीमा टंडन ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा नित नए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षा और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित अधिनियमों की जानकारी देते हुए महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट व संरक्षण अधिकारी अनुज चतुर्वेदी ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, महिलाओं का अभद्र प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, पाक्सो अधिनियम, 2012,किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं अन्य अधिनियमों को रेखांकित किया।
महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित विभिन्न संस्थाओं एवं हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए कय्यूम जरवानी ने हिन्सा के प्रकार को बताया, पी सी पी एन डी टी एक्ट वन स्टाप सेन्टर, शक्ति सदन ( उज्जवला गृह एवं स्वाधार गृह),181 महिला हेल्पलाइन, इमरजेन्सी रिस्पोन्स सपोर्ट सिस्टम टोल फ्री नं.-112, साइबर क्राइम रिपोर्टिग पोर्टल www.cybercrime.gov.in, राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नम्बर -7827170170, चिल्ड्रेन हेल्पलाइन नम्बर 1098, एन०सी०पी०सी०आर० कम्प्लेन्ट पोर्टल http://pgportal.gov.in एवं जनपद स्तर पर कार्यरत एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स, पुलिस थानों में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क का व्यापक जानकारी दी।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टॉफ एव समस्त छात्राएं मौजूद रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments