Breaking

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

खीरी खबर / अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

एडीएम ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए निर्देश।
● एनएच खंड के अफसर नदारत, स्पष्टीकरण तलब।
● घुमावदार, ब्लाइंड स्पॉट से सौ मीटर पूर्व लगाए साइनेज : एडीएम।
● यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसेगा शिकंजा, होगी त्वरित कार्रवाई : एडीएम।
● गन्ना दुलाई वाहनों में रिफ्लेक्टर न लगे होने पर, जिम्मेदार होंगे चीनी मिल।
लखीमपुर खीरी 23 दिसंबर। शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन एआरटीओ आलोक कुमार सिंह व रमेश कुमार चौबे ने मिलकर किया।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, उन्हाने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील आम नागरिकों से की, जिससे वाहन दुर्घटना मे कमी लायी जा सके। जिले में जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट है, वहां से सौ मीटर पूर्व में साइनेज लगाने के दिशा निर्देश दिया।
एडीएम ने हेलमेट, सीट बेल्ट, मास्क जांच एवं वाहन जांच अभियान चलाए जाने के निर्देश दिया, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। व्यापक तौर पर सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए ताकि हर व्यक्ति सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझे।
बैठक में पीडब्ल्यूडी एनएच खंड के अफसर अनुपस्थित रहे, जिसपर एडीएम ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि गन्ना दुलाई में लगे सभी वाहनो में अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगे हो, इसे अभियान चलाकर चीनी मिल प्रबंधन सुनिश्चित कराएं।
यथासंभव ट्राली के पीछे लाल कपड़े का प्रयोग किया जाए।  गैर फिटनेस वाले वाहनों का संचालन कदापि ना हो, इसे सुनिश्चित कराया जाए। 
एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे ने सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में हर व्यक्ति को सजग होकर सड़क सुरक्षा के मानकों का पूर्ण अनुपालन करना आवश्यक है। उन्होंने शीतकाल में कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की। बैठक में जनपद के विभिन्न मार्गों पर स्थित ब्लैक स्पाट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (वनरेबल लोकेशन), आगामी गन्ना पेराई सत्र में प्रयुक्त वाहनों के संचालन, भार वाहनों में यात्रियों के आवागमन, स्कूली वाहनों के मानकों अनुरूप होने पर ही संचालन किये जाने पर विस्तृत चर्चा हुई। जनपद में प्रभावशाली एवं गुणवत्तापूर्वक प्रवर्तन कार्यवाही हेतु वाहनों को निरूद्ध करने हेतु डम्पिंग यार्ड के निर्माण पर भी मंथन हुआ।
बैठक में परिवहन विभाग के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं सुरक्षा के लिए जरुरी उपाय करने के संबंध में चर्चा एवं विचार विमर्श हुआ। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा क्रियाकलापों की निगरानी, सड़क दुर्घटनाओं की आंकड़ों की निगरानी, सड़क दुर्घटना के कारणों को पहचानना, उनका अध्ययन, प्रोटोकॉल के अनुसार ब्लैक स्पॉटों की पहचान, सुधार संबंधित कार्याें की समीक्षा और निगरानी तथा सड़क इंजिनयिरिंग उपाय, सड़क सुरक्षा मानकों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना, दुर्घटना घातकता में कमी लाने के लिए विशिष्ठ लक्ष्यों के साथ जिले के लिए सड़क सुरक्षा कार्ययोजना तथा उसका क्रियान्वयन, गति सीमा और यातायात को सुचारु बनाने के उपायों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments