इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया की नई पेंशन स्कीम प्रदेश में 1 अप्रैल 2005 के बाद से लागू है नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के विपरीत है इस कारण अधिकांश शिक्षकों द्वारा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है और लगातार पुरानी पेंशन के लिए सभी शिक्षक प्रदेश में आंदोलनरत हैं। वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार नई पेंशन स्कीम को लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जबकि पूर्व में सचिव महोदय प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2018 में एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है की नई पेंशन स्कीम के नाम पर किसी भी कर्मचारी का वेतन अवरुद्ध नहीं किया जा सकता फिर भी वित्त नियंत्रक महोदय बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश के द्वारा 22 नवंबर 2018 सचिव सचिव महोदय द्वारा जारी पत्र को ध्यान में ना रखते हुए लगातार शिक्षकों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से पत्र जारी कर नई पेंशन स्कीम ना लेने वाले शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करने हेतु आदेशित किया गया है इस हेतु उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई फूलबेहड़ ने बीआरसी फूलबेहड़ पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन देते हुए अनुरोध किया है की एनपीएस न लेने वाले शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध न करने की अपील की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र संयुक्त मंत्री शिव गोविंद गुप्ता अबरार अहमद अंसारी मंडल लेखाकार कुशल कुमार ब्लॉक मंत्री आदित्य गुप्ता कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शशांक शेखर मिश्रा शमा बेगम रेनू भारती गुरु प्रसाद श्रुति श्रीवास्तव राकेश सहित अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे।
आज उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई फूलबेहड़ द्वारा प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती नई पेंशन योजना न लागू किए जाने संबंध में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ के माध्यम से सौपा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments