प्रयागराज समेत कई शहरों में ट्रेनों की रफ्तार हुई कम, कानपुर में 4 फ्लाइट कैंसिल, ग्रेटर नोएडा में बस पलटी.उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब में मंगलवार को सुबह के वक्त घने कोहरे की चादर है।हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने घने से बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। यूपी में घने कोहरे का कहर लगातार दूसरे दिन भी दिखाई दिया। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बस रेलिंग तोड़कर 10 फीट नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई। 15 यात्री घायल हैं। वहीं, लखनऊ में सुबह की विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की। कानपुर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। कोहरे का असर फ्लाइट से लेकर ट्रेन पर दिखाई दियाकानपुर में 4 फ्लाइट कैंसिल हुईं।लखनऊ में फ्लाइट को वाराणसी के लिए डायवर्ट करना पड़ा। लखनऊ में मंगलवार की सुबह घना कोहरा रहा। शहर के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 25 मीटर तक दर्ज की गई है। यानी, 25 मीटर से आगे का कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है।इस दौरान कार-बाइक वाले 20-25 किमी. की स्पीड से गाड़ी चलानी पड़ी। मंगलवार को सुबह आने वाली श्रमशक्ति और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से कानपुर पहुंची। इस दौरान दिल्ली, आगरा, मथुरा और मेरठ से आने वाली 47 बसें 4 घंटे देरी से सुबह के बजाय दिन में 10 बजे के बाद झकरकटी या फिर चुन्नीगंज डिपो पहुंचीं।ट्रेनों के लेट के चलते 4987 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कर दिया। इस वजह से पूछताछ काउंटर पर भीड़ दिखाई दी।
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022
यूपी से बिहार तक घने कोहरे की चादर, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट
Tags
# प्रादेशिक
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रादेशिक
Tags:
प्रादेशिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments