Breaking

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

शिवपाल यादव बोले पद की लालसा नहीं, आजीवन सपा में ही रहूंगा; भाजपा को दिया संदेश-मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए

प्रयागराज  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने नैनी के एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा की उन्हें पद की कोई लालसा नहीं। 
सपा में प्रसपा के विलय के बाद उनके पार्टी में ओहदे के सवाल पर शिवपाल ने कहा, "हमारे लिए पद मायने नहीं रखता। जनता का विश्वास बड़ी बात है। कोई ऐसा पद बचा नहीं, जिस पर मैं नहीं रहा। हम आजीवन सपा में ही रहेंगे। सपा को ही मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है। अखिलेश विपक्ष के अच्छे नेता हैं।"क्या नेता प्रतिपक्ष बनाए जा सकते हैं? इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि  पद अहमियत नहीं रखता। मुझे पद की लालसा नहीं। आजीवन संघर्ष करता रहूंगा। सुरक्षा घटाए जाने पर कहा कि हमारी सुरक्षा जनता कर रही है।उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। शिवपाल ने कहा, "विपक्ष पर झूठे केस दर्ज हो रहे हैं। विपक्ष का उत्पीड़न हो रहा है।  भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड इस सरकार ने तोड़ दिए हैं। इतना भ्रष्टाचार मैंने कभी देखा-सुना नहीं है। हर कार्यालय में रिश्वत चल रही है। भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।" बुलडोजर के सवाल पर शिवपाल ने कहा, "अगर कोई जुर्म करता है तो उसके ऊपर कानूनी कड़ी कार्रवाई हो। बुलडोजर से घर गिराकर उनके बच्चों को क्यों दंड दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments