बेतिया में एक कोचिंग छात्रा ने अपने टीचर के साथ भागकर शादी रचा ली. लड़की के परिजनों ने लड़के सहित 5 लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद लड़की ने वीडियो जारी कर अपने अपहरण को नकार दिया. वीडियो में लड़की बोली कि उसने खुद अपने टीचर को भगाकर शादी की है. अब उसने परिजनों से झूठे केस को वापस लेने की मांग की है. नहीं तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की चेतावनी दी है.जिले के सिरिसिया ओपी थाना इलाके की इंटरमीडिएट छात्रा अंजलि ने अपने कोचिंग के टीचर को खुद ही भगाकर शादी करने की बात कबूली है. दरसअल, मिश्रौली चौक के ब्रिलिएंट कोचिंग में अंजलि तीन सालों से पढ़ रही थी.इसी दौरान उसकी अपने कोचिंग टीचर चंदन से नजदीकियां बढ़ने लगीं. दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे. अंजली ने वीडियो वायरल कर पूरी कहानी को बताया है. बीते 12 दिसंबर को अंजलि भागकर अपने घर से बेतिया आई. प्रेमी चंदन के जरिए शादी के लिए दबाव बनाने लगी. फिर जब घरवाले नहीं माने तो प्रेमी चंदन को अपने साथ भगा ले गई.लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपने परिजनों को चेतावनी दी है कि उसके पति और ससुरालवालों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज नहीं किए जाएं. वरना आप लोगों को मैं सुप्रीम कोर्ट तक घसीटूंगी. मेरे जिद्दी स्वभाव को आपलोग जानते ही हैं.अंजलि ने वीडियो में खुद को 21 साल की बताया है. उसने बेतिया के जिलाधिकारी (डीएम), एसपी और थानेदार से खुद की और पति सहित ससुरालवालों की सुरक्षा की गुहार लगाई है. लड़की ने अपने घरवालों पर आरोप लगाया है कि वो लोग उसके पति को जान से मार सकते हैं और तेजाब से हमला भी कर सकते हैं.
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022
बेतिया / टीचर का छात्रा पर आया दिल, भागकर शादी रचा ली, फिर जो हुआ
Tags
# प्रादेशिक
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रादेशिक
Tags:
प्रादेशिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments