लखीमपुर खीरी 22 दिसंबर। गुरुवार को संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ मंडल रामफेर दिवेदी जनपद खीरी पहुंचे, जहां उन्होंने एआरटीओ (प्रवर्तन) रमेश कुमार चौबे के साथ भ्रमणसील रहकर सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एआरटीओ से की गई प्रवर्तन कार्यवाहियों की जानकारी ली।
इसके बाद आरटीओ बजाज चीनी मिल खंभारखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया। इस दौरान उन्होंने गन्ना ढुलाई प्रयुक्त वाहनों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। सैकड़ों वाहनों में रेडियम टेप लगाकर सड़क सुरक्षा से बचाव के टिप्स दिए।
आरटीओ रामफेर दिवेदी ने खंभारखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा/ गन्ना परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहनों पर रिट्रो रिफलेक्टर टेप लगाए जाए। उन्होंने मौजूद लोगों को रिट्रो रिफलेक्टर टेप के फायदे बताए, जागरूक किया। इस दौरान लोगों को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि कोहरे में और रात के समय सड़क दुर्घटनाओ की सम्भवना 3 से 4 गुना बढ़ जाती है। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि सड़क पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गन्ना ढलाई में प्रयुक्त वाहन बिना रिफ्लेक्टर के संचालित ना हो।आरटीओ की ओर से गन्ना ढुलाई का कार्य कर रहे चालकों को कोहरे से बचाव के बारे में भी जानकारी दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments