Breaking

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

बांदा / प्रेमजाल में फंसाकर महिला ने युवक से की गई ब्लैकमेलिंग, लगभग 40 लाख की ठगी

बांदा से एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला के द्वारा फेसबुक के माध्यम से एक युवक को फंसाने का कार्य किया गया। युवक और महिला की जब नजदीकियां बढ़ गई तब महिला के द्वारा युवक की अश्लील फोटो दिखाकर कर उसको ब्लैकमेल करते हुए पैसों की डिमांड की गई। ब्लैक मेलिंग में महिला ने युवक से लगभग 40 लाख रुपए की ठग लिए। युवक द्वारा परेशान होकर थाना कोतवाली नगर में शातिर महिला के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया हैआपको बतादे की लखनऊ निवासी व्यवसाई के बेटे मोहम्मद इरशाद ने नगर कोतवाली बांदा में एफ आई आर दर्ज कराई है। बताया की ब्लैकमेल करते हुए लगभग 40 लाख रुपए ले लिए है।महिला के द्वारा युवक को लगातार धमकी भी दी जा रही थी कि अगर इसके बारे में परिजनों व किसी को भी जानकारी दी तो फर्जी मुकदमे में फंसा करके जेल भेज देंगे या तो जान से मार दिया जाएगा।युवा को जब पता चला यह महिला पहले से शादीशुदा है और उसे लगातार अश्लील फोटो दिखा करके ब्लैकमेल कर रही है। तब युवक ने नगर कोतवाली बांदा में महिला के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है। बताया गया महिला के भाई मिलकर के गिरोह बनाकर के लोगों को फंसा कर पैसा खींचने का काम करते है।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के द्वारा बताया गया इसी तरह के मामले में पहले भी महिला जेल जा चुकी है एक सराफा व्यवसाई से ब्लैकमेलिंग की गई थी जिससे परेशान होकर सराफा व्यवसाई ने आत्महत्या कर ली थी जिसमें महिला को जेल भेज दिया गया था महिला जमानत में बाहर थी फेसबुक के जरिए एक युवक से संपर्क हुआ और दोनों की नजदीकियां बढ़ी नजदीकियां बढ़ने के बाद महिला ने युवक से 30 से 40 लाख रुपए अपने अकाउंट में डलवाया गया है। जिसके साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर महिला को जेल भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments