Breaking

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

किसान सम्मान दिवस : खीरी के 32 प्रगतिशील किसान सम्मानित कर मनायी गयी चौधरी चरण सिंह जयंती

● किसान सम्मान दिवस :  वृहद कृषि मेला, प्रदर्शनी संपन्न, हजारों किसानों ने लिया लाभ।
● किसानों के समग्र विकास के लिए सरकार ने किए अनेक ठोस उपाय- विधायक।
● जनपद के 32 प्रगतिशील किसान सम्मानित।
लखीमपुर खीरी 23 दिसंबर। शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती पर किसान सम्मान दिवस व किसान मेला का मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 32 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के संग दीप जलाकर व मा० स्व० चौधारी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) को माल्यार्पण कर किसान मेला का शुभारम्भ किया।
विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि अन्नदाता किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने के लिए, उनकी आमदनी को दोगुना करने के लिए 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कई कार्यक्रम प्रारंभ किए। जो धरती माता हम सबको पेट भरने और स्वावलंबन व सम्मान का आधार बनती है उस धरती माता की सेहत की रक्षा के लिए स्वाइल हेल्थ कार्ड की व्यवस्था प्रारंभ की। पहली बार फसल किसान बीमा योजना की शुरुआत हुई। योजनाओं की शुरुआत के साथ उनका सही तरह से क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया गया। आज कृषि विकास दर आगे बढ़ाने में अन्नदाता किसान योगदान दे रहे हैं।उन्होंने उप्र में किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में विगत साढ़े 5 वर्ष में प्रदेश सरकार कई कार्यक्रम प्रारंभ किए। 
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी) के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं किसानों के लिए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान परक योजनाओं की जानकारी दी। 
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग के खरीफ धान उत्पादन में अचल कुमार मिश्र प्रथम, फूलकुमारी द्वितीय, तिल उत्पादन में फूलमती प्रथम, संतोष कुमार द्वितीय एवं रबी गेहूँ उत्पादन में लालजी प्रसाद प्रथम, प्रहलाद राम वर्मा द्वितीय, सरसें उत्पादन में विशम्भर दयाल प्रथम, भिखारी द्वितीय पुरस्कार, उद्यान विभाग के केला उत्पादन में धर्मपाल मौर्या प्रथम, नेहा द्वितीय प्याज उत्पादन में यदुनन्दन सिंह प्रथम, माया देवी द्वितीय, मसाला मिर्च उत्पादन में जियाउलहक प्रथम, रामपाल मौर्या द्वितीय, टमाटर उत्पादन में श्याम लाल प्रथम, बराती लाल द्वितीय, गन्ना विभाग के पौध उत्पाद में गुरूलाल सिंह, परमजीत कौर, कुलवंत सिंह, ओम प्रकाश प्रथम एवं आभाकल्सी, नबाब, सुरेन्द्र कौर, मेढ़ई लाल द्वितीय तथा पशुपालन विभाग के भैंस दुग्ध उत्पादन में ओम प्रकाश प्रथम, अरविन्द कुमार द्वितीय, गाय दुग्ध उत्पादन में देवेन्द्र कुमार वर्मा प्रथम, शिव
गोपाल वर्मा द्वितीय, बकरी माँस उत्पादन में शाकिर अली प्रथम अवनीश कुमार द्वितीय, अण्डा उत्पादन में अवनीश कुमार प्रथम एवं मुनीश द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी 32 कृषकों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार हेतु रू. सात हजार एवं द्वितीय पुरस्कार हेतु रू. पाच हजार डीबीटी से भेजा जायेगा। अन्त में अध्यक्ष की अनुमति से किसान मेला/किसान सम्मान दिवस का समापन किया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में आयोजित किसान मेला एंव गोष्ठी में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के बीज, कृषि यत्रों, कृषि रक्षा रसायनों, उद्यान, गन्ना, पशुपालन आदि के 16 स्टाल लगाए गए तथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी एवं सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने स्टालों का अवलोकन कर जरूरी जानकारी ली। इस अवसर पर डीडी कृषि अरविन्द मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी, पीपीओ सत्येन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) निखिल देव तिवारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, डीएचओ मृज्युंजय सिंह, डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, सीवीओ डा० सोमदेव चौहान, एआरसीएस डा० पी०के० शुक्ला एवं सम्मानित कृषकण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments