आज जिलाधिकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त 3 कर्मचारियों को ससम्मान विदायी दी गयी। अपर उपजिलाधिकारी / प्रभारी अधिकारी अभिलेखागार माल रत्नाकर मिश्रा ने मुख्यातिथि के रूप में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुए इस सम्मान कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि आज जिलाधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश चंद्र, भगवान व्रत सिंह भदौरिया, राम खेलावन ने अपने कार्यकाल के सफलतम 60 वर्ष पूरे कर रिटायरमेंट लिया। इस अवसर पर विभाग की तरफ से शानदार कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और निष्ठा से बिताये कार्यकाल की स्मृतियां सजीव कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आयोजको का भावपूर्ण आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहकर्मियों एवं अधिकारियों ने रिटायर्ड कर्मचारियों के सलामती एवं खुशहाली की दुआ की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट मिस्टीरियस संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ रहने तथा अपने परिवार के साथ रहने की शुभकामनाएं दी । उक्त अवसर पर सैयद मोहम्मद सलीम, सुरेश कुमार, श्री राम, राम नरेश भार्गव, अबरार अहमद,शैलेंद्र कुमार वर्मा, दीपक रस्तोगी, नलिनी श्रीवास्तव एवं मंजुला आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments