● प्रकरण : बीजेपी पूर्व सांसद और ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत की आवंटित पट्टे की जमीन पर बने मकान को बुलडोजर से गिराने का लगा आरोप। पीड़ित की पुत्री ने आत्मदाह करने की दी चेतावनी।ग्राम प्रधान का भी पीड़ित को धमकी देने का ऑडियो हुआ था वायरल । मैगलगंज कोतवाली के औरंगाबाद गांव का मामला।
इस कब्जा प्रकरण में डीएम ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने का दिलाया भरोसा।
● जागरूकता : नव वर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं के सम्बन्ध में जगरूक करने के उद्देश्य से जनपद लखीमपुर खीरी में हीरालाल धर्मशाला व मोहम्मदी चौराहा पर स्टाल लगाये गये। स्टाल पर महिला पीआरवी 2851 एवं 2856 लगायी गयी।
● कार्यक्रम : ● कस्बा खीरी के कॉलर ग्राउंड पर सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का आयोजन युवा स्वयंसेवक सौरभ त्रिवेदी एवं देवेंद्र पाल के द्वारा किया गया पड़ोसी ब्लॉक नकहा से स्वयंसेवक अनुज गिरी एवं अमित मौर्या उपस्थित रहे एवं मुख्य अतिथि के रूप में खीरी चेयरमैन सुधा निषाद प्रतिनिधि/पति रामबहादुर निषाद एवं अन्य स्थानीय प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।
● काउंसिलिंग : एसएसबी की 70 वीं वाहिनी मजरा फार्म में शनिवार को मानसिक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा मानसिक बीमारियों से ग्रस्त एसएसबी जवानों की काउंसलिंग की गई।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में तैनात नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ द्वारा मानसिक बीमारियों से ग्रस्त एसएसबी के जवानों की काउंसलिंग की गई
● दीनी शिक्षा : सबसे कम उम्र में दीनी शिक्षा के शिखर पर पहुँचने वाला पहला छात्र बना आबिद रजा।
इदारा मरकज तरबियाते इफ्ता संस्थान में सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गाँव गोविंद नगर निवासी मुस्ताक अहमद बरकाती का बेटा मुफ्ती मुहम्मद आबिद रजा बरकाती अहसनी ने यह सफलता अर्जित की।
● अवकाश : सर्दी, कोहरा, शीतलहर देखते हुए खीरी डीएम ने जिले के विद्यालयों को दो दिवसीय अवकाश के निर्देश दिए हैं। यह 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी को लागू।
HAPPY NEW YEAR 2K23
● सेवानिवृत्त : आज जिलाधिकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त 3 कर्मचारियों को ससम्मान विदायी दी गयी। अपर उपजिलाधिकारी / प्रभारी अधिकारी अभिलेखागार माल रत्नाकर मिश्रा ने मुख्यातिथि के रूप में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुए इस सम्मान कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि आज जिलाधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश चंद्र, भगवान व्रत सिंह भदौरिया, राम खेलावन ने अपने कार्यकाल के सफलतम 60 वर्ष पूरे कर रिटायरमेंट लिया।
● बच्ची मिली : ठिठुरती ठंड में सोशल मीडिया पर चले खीरी जिले की 6 वर्ष की बच्ची गुम होने की खबरों के बाद लगभग 4 बजे आयी सुखद खबर, बच्ची के मौसा रामचंद्र पुत्र बाल गोविंद निवासी हिंडोलना थाना फरधान खीरी मिल गए हैं। बच्ची को सुपुर्द कर दिया गया।
बहुत ही सुन्दर और सकारात्मक प्रयास इसे कायम रखना चाहिए। मैं साथ हूं।
जवाब देंहटाएं