Breaking

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

इलाज की राह आसान बनाकर ठिठकती छिटकती जिंदगियां दौड़ा रहा है विओम फाउंडेशन

ऐतिहासिक एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले खीरी में अपेक्षाकृत स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से बीमार एवं उनके तीमारदार अक्सर बड़े शहरों में इलाज के लिए तमाम आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक दिक्कतों का सामना करते हैं। उनके स्वास्थय की सुविधाएं सरल एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से सृजित विओम हेल्थकेयर की शुरुआत 2013 में लखीमपुर खीरी से हुई थी। विओम औषधि केंद्र पर मरीजों एवं तीमारदारों की समस्याएं सुन कर मरीज सेवा के लिए प्रेरित हुए फाउंडेशन के संचालको ने मरीजों के इलाज की राह आसान करने के लिए संकल्पित होकर निःस्वार्थ समर्पित भाव से सेवा शुरू की।
पर्याप्त संसाधन एवं उचित परामर्श के अभाव में गम्भीर रोगों से ग्रसित खीरी जिले के लोगो को लखनऊ, बरेली, दिल्ली, एनसीआर जैसी विकसित जगहों पर इलाज के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आसान बनाने के उद्देश्य से विओम ने इसकी शुरुआत मरीजों एवं उनकी देखभाल कर रहे लोगो को मार्गदर्शन एवं परामर्श देकर की। 
खीरी जिले के मरीजों को उचित परामर्श देकर ईलाज के लिए विकसित शहरों में आने जाने से लेकर रोग से सम्बंधित बेहतर चिकित्सक एवं ठहरने तक की व्यवस्था करवाने वाली विओम टीम ने धीरे धीरे लखनऊ, दिल्ली, नोएडा जैसे बड़े शहरों में प्रतिनिधि नियुक्त कर मरीजों के इलाज की राह आसान बना दी। अपने परामर्श एवं मार्गदर्शन से खीरी जिले के गुर्दा, ह्रदय, लीवर, न्यूरो आदि गम्भीर रोगियों ठिठकती, छिटकती जिंदगियों को दौड़ाने के प्रयास में लगी विओम टीम ने अपने प्रयास से अब तक गुर्दा प्रत्यारोपण, हार्ट , न्यूरो सर्जरी जैसे गम्भीर ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न करवाए हैं।
 विओम फाउंडेशन के नोएडा प्रतिनिधि विवेक श्रीवास्तव विक्कू बताते हैं कि 2018 में विओम फाउंडेशन बनी संस्था का उदगम लखीमपुर के नई बस्ती मोहल्ला स्थित विओम मेडिकल स्टोर से हुआ था। वहां खीरी जिले के दूर दराज के मरीज परेशान हालत में आते थे और अपनी व्यथा सुनाते, शहर की स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत एवं उनकी व्यथा से व्यथित होकर इसकी शुरुआत विओम हेल्थकेयर के रूप में 2013 में हुई थी। मरीज सेवा के पथ पर चलते हुए 5 साल बाद 2018 में यह फाउंडेशन बना। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों जैसे लखनऊ, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली आदि में मरीजों को रोग से सम्बंधित चिकित्सक के साथ उनके रहने, खाने के प्रबंध का यथोचित मार्गदर्शन करवाया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के इलाज के लिए समाजसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों के साथ मिलकर राहत दिलाने का प्रयास भी रहता है। इसके अलावा विओम समय समय पर स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान जैसे आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। अभी हाल में ग्रेटर नोएडा की ऐससिटी सोसायटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगवाकर विओम ने 300 से अधिक नागरिकों को सेहत की नेमत दिलाई थी। इस शिविर में एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल के अनुभवी डॉक्टर्स, नर्स एवं अन्य स्टाफ द्वारा नागरिकों का परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments