लखीमपुर खीरी। जनपद में 89542 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए है जो की प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर चलाए गए अभियान की प्रगति जानने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक के कार्यालय पर की गई जिसमें कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर बी सी पंत द्वारा प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया गया कि खीरी को मंडल में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है वहीं लक्ष्य को शत-प्रतिशत पाने के लिए 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पुनः अभियान चलाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
डीजीएम अनुज प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड को लेकर जो अभियान चलाया गया था उसमें विभाग को अच्छी सफलता मिली है यह अभियानदिनाक 23 नवंबर 2022 से दिनांक 22 दिसंबर 2022 तक प्रदेश में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर बी सी पंत द्वारा सभी विभागों से सामंजस्य स्थापित कर मॉनिटरिंग का कार्य किया जा रहा था। सभी विभागों द्वारा मिले सहयोग को लेकर सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता द्वारा उनके सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया गया है साथ ही 22 दिसंबर से शुरू हुए अभियान में पूर्ण सहयोग देने की अपील भी की गई हैं। अभियान में पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, बाल पुष्टाहार विभाग एवं विकास विभाग द्वारा भी अहम योगदान रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में समस्त पंचायत, आशा (कोटेदार,आंगनबाड़ी लाभार्थी को बुलाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया) आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। जिसकी नियमित समीक्षा जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज, अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी के साथ की जाती रही तथा तहसील स्तर एवं विकास स्तर पर उप जिलाधिकारी, बीडीओ, एडीओ पंचायत, सप्लाई इंस्पेक्टर, एमओआईसी, सीडीपीओ द्वारा की जाती रही।
वहीं आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लक्ष्य को शतप्रतिशत लक्ष्य को पाने के लिए दोबारा अभियान दिनाक 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमे लाभार्थियों के शत प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करना है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ अन्य विभागों के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। मंडल में खीरी 89542 द्वारा सर्वाधिक कार्ड बनाए गए हैं। जिसमे रायबरेली 48333 दूसरे स्थान पर, सीतापुर 45682 तीसरे, लखनऊ 35851चौथे, हरदोई 12860 पांचवे तथा उन्नाव 7933 छठवें स्थान पर है |
विज्ञप्ति
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments