Breaking

गुरुवार, 22 दिसंबर 2022

सीमा सुरक्षा बल की जॉबाज टीम ने रचा इतिहास बनाया नया विश्व कीर्तिमान

कौशाम्बी सीमा सुरक्षा बल की जबान टीम ने विजय दिवस पर नये विश्व कीर्तिमान बनाने की श्रृंखला शुरू की थी। दिनांक 21 दिसंबर 2022 को जॉबाज टीम के टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटर साइकिल पर लगा 12 फिट 10 इंच के पोल पर खड़े होकर चलती हुई मोटर साइकिल कि उल्टी दिशा में बड़े होकर लगातार 5 घंटे 26 मिनट 3 सेकंड लगातार मोटर साइकिल चलाकर 400 किलोमीटर दूरी तय करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। 174. किलोमीटर इसी श्रृंखला में दिनाँक 16 दिसंबर 2022 को जाँबाज टीम के टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने अपने साथी आरक्षक सुधाकर के साथ रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटर साइकिल पर लगी 12 फिट 9 इंच सीढ़ी पर खड़े होकर लगातार 2 घंटे 21 मिनट 48 सेकंड लगातार मोटर साइकिल चलाकर 81.5 किलोमीटर दूरी तय करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। टीम के उपकमान इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया ने एक और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।उन्होंने रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटर साइकिल पर लेटकर लगातार 2 घंटे 6 मिनट 17 सेकंड लगातार मोटरसाइकिल बनाकर 70.2 किलोमीटर दूरी तय कर एक नया विश्व स्थापित किया यह खतरनाक स्टंट आर के बाधवा परेड ग्राउंड छावला नई दिल्ली में हुआ। जहाँ हम आपको बताते चलें इंस्पेक्टर टीम कप्तान अवधेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर उप कप्तान विश्वजीत भाटिया आपस में सगे भाई हैं और ये गोरखपुर के रहने वाले है। टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह के नाम पहले कई विश्व कीर्तिमान स्थापित है। दिनांक 19 दिसंबर 2022 को आरक्षक प्रसनजीत एन आर देव ने रचा इतिहास सीमा सुरक्षा बल की जाँबाज मोटरसाइकिल टीम के आरक्षक प्रसनजीत एन आर देव ने रॉयल एनफील्ड 350सी मी मोटरसाइकिल कि फ्यूल टंकी पर बड़े होकर लगातार 01 घंटा 40 मिनट 06 सेकंड मोटरसाइकिल चलाकर 59.1 किलोमीटर दूरी तय करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। यह इवेंट टोल प्लाजा नंबर 21 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश पर किया गया।सीमा सुरक्षा बल के जाँबाज टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह बताया कि पंकज कुमार सिंह आई पी एस महानिदेशक सी.सु.बन के दिशा निर्देशों अनुसार जॉबाज टीम ने विश्वकीर्तिमान स्थापित करने का बीड़ा उठाया बाटीम कैप्टन इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बहुत जोश के साथ इसकी शुरुआत की और टीम को एक नई ऊंचाई पर लेकर गए अभी तक सीमा सुरक्षा बल की जॉबाज टीम मोटरसाइकिल के नाम कुल 20 विश्व कीर्तिमान स्थापित है। टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया की जाँबाज टीम आगे भी ऐसे ही खतरनाक स्टंट करके नये नये विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगी और देश भर में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सीमा सुरक्षा बल जॉबाज टीम का जो है नाम गूंजेगा।जाँबाज टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने वर्ष 2018 में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था जो की रॉयल इनफील्ड 350 सीसी मोटरसाइकिल पर लगी 16 फिट 5 इंच के पोल पर लगातार 10 घंटे 34 मिनट 27 सेकंड चल कर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था । इस विश्व कीर्तिमान को बनाते समय वे 16 फिट 5 इंच के पोल से तेज हवा के दबाव में आने से गिर गए थे जिसमें उनकी तीन हड्डिया टूट गयी थी किसी ने सोचा नहीं होगा कि वह फिर कोई विश्व कीर्तिमान स्थापित कर पाएंगे लेकिन सलाम करते हैं उनके जज्बे को उनके जोश को उनके देश प्रेम को जिन्होंने मात्र 6 दिन बाद ही तीन टूटी हुई हड्डियों के साथ 16 फिट 5 इंच के पोल पर लगातार 10 घंटे 34 मिनट 27 सेकंड चल कर विश्व कीर्तिमान बनाया और सबको अचंभित कर दिया क्योंकि कोई भी इंसान इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद कई दिन तो उठता नहीं है पर टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने इस जोश के साथ ये कर दिखाया और एक संदेश दिया पूरी सीमा सुरक्षा बल को हमें कभी भी रुकना नहीं चाहिए टीम आज भी उनके इस अद्भुत प्रदर्शन और हैरतंगेज कर्तव्य को याद करती है और उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments