नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोरोना से संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे. कोरोना ने एक बार फिर डराना शुरू कर दिया है. चीन से लेकर जापान और अमेरिका तक कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. इसे लेकर अब भारत में भी केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है. इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के मामलों में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं हो रही है, लेकिन वैरिएंट की पहचान के लिए सर्विलांस और ट्रैकिंग जरूरी है. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने मीटिंग में बताया कि अब तक 27-28 फीसदी लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ली है. उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रखना चाहिए, खासकर बुजुर्गों को ताकि संक्रमण से बचा जा सके.
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022
देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी, भारत अलर्ट मोड पर
Tags
# राष्ट्रीय
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments