जगदलपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलिस ने दलपत सागर परिसर में कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां जवानों की बैंड पार्टी ने ये देश है वीर जवानों की धुन बजाई, तो वहीं ASP निवेदिता पॉल ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाया। IG सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, हर साल 30 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस, और 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान देश की सेवा और सुरक्षा में जिन पुलिस जवानों ने अपना बलिदान दिया था, उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पुलिस और जनता के बीच के संबंध को मजबूत करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। IG ने कहा कि, साल 2000 में राज्य का गठन हुआ, तब से लेकर अब तक सबसे ज्यादा जवानों की शहादत बस्तर में हुई है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में माओवादियों ने करीब 1700 से ज्यादा आम नागरिकों को मारा है। जिन्हें इस दिवस के दिन याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई है। हम बस्तर को एक अलग पहचान दिलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि, पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022
राष्ट्रीय एकता दिवस : छत्तीसगढ़ लेडी अफसर ने वंदेमातरम गाकर बांधा समा
Tags
# राष्ट्रीय

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments