Breaking

शनिवार, 24 सितंबर 2022

वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में यथार्थ अस्पताल का वॉकथॉन कार्यक्रम कल

विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा एक्सटेंशन स्थित यथार्थ अस्पताल द्वारा चलता रहे मेरा दिल कार्यक्रम के तहत कल प्रभात सैर (वॉक थॉन ) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि में रूप में फिटनेश आइकॉन मंदिरा बेदी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए प्रभात सैर में हिस्सा ले रहे लोगों का उत्साह बढ़ाएंगी। यह वॉकथॉन 2 किलोमीटर लंबी होगी।
उक्त जानकारी यथार्थ अस्पताल के विवेक श्रीवास्तव ने दैनिक जनजागरण को जारी एक विज्ञप्ति में दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments