उक्त जानकारी नवरत्न महासचिव विवेक श्रीवास्तव ने दैनिक जनजागरण न्यूज को जारी एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने एनसीआर के लोगो से अपील भी की कि अपने आसपास के 90 या 90 से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को हमे सूचित करें, कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संस्था अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव का नम्बर 9312204313 भी जारी किया।
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में ॐ विश्रांति चेरिटेबल सोसायटी एवं नवरत्न फाउंडेशन्स के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 अक्टूबर को वार्षिक संगीतमय, सांस्कृतिक कार्यक्रम #जश्न-ए-तजुर्बात का आयोजन किया जाएगा। नोएडा सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र के नोएडा अथॉरिटी परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अति वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ व समापन सामूहिक भोज के साथ होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments