प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गांधी जयंती तक चलने वाला "सेवा पखवाड़ा" की मंशा कुछ भी हो लेकिन सामाजिक उत्थान हेतु सियासत के बढ़े सधे सकारात्मक कदमों ने एक बार फिर सत्तारूढ़ दल आम जनमानस के बीच जमीनी तौर पर लोकप्रिय हुआ है। सियासत अगर प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित होकर सेवाभाव से जमीन पर उतरती है तो निश्चित रूप से विकास के साथ विश्वास बढ़ेगा।
उल्लेखनीय है कि बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सत्तारूढ़ राजनीतिक दल भाजपा, अन्य समाजसेवियों व प्रबुद्धजनों ने मानवीयता का प्रदीप्त दीपक प्रज्ज्वलित कर प्रेरणादायी सन्देश दिया। प्रधानमंत्री के चाहने वालों ने इस जन्मदिन को सेवा संकल्प के साथ एक पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया। इस पखवाड़े की शुरुआत रक्तदान शिविर लगा कर की गई। दुर्घटना व अन्य बीमारियों से रक्त के अभाव में आज भी तमाम जाने चली जाती है। सेवियों, संस्थाओं व भाजपाइयों ने इस दिशा में बेहतरीन प्रयास किये। भाजपा नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती मनाकर, मन की बात कार्यक्रम आदि आयोजित किये। भाजपा नेताओं ने युवाओं को पार्टी नीतियों से भी जोड़ने के प्रयास किये। पखवाड़े में स्वच्छता अभियान के तहत धार्मिक व अन्य सार्वजनिक स्थलों को सामूहिक रूप से स्वच्छ बनाने का प्रयास हो रहा है। इसके अलावा पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखीमपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ भाजपा नेता ईरा श्रीवास्तव की अगुवाई में लखीमपुर शहर के कुछ हिस्सों में आज स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर शहर को साफ रखने का रचात्मक सन्देश दिया गया।
भाजपा नेता श्रीमती ईरा श्रीवास्तव ने आज धौरहरा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा जी के ग्राम मकसूदपुर पैतृक निवास पर पति पूर्व सांसद श्रधेय अरुण वर्मा की स्मृति में आयोजित श्री राम चरित्र मानस अखंड पाठ आयोजन में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इसी प्रकार पूरे प्रदेश में अलग अलग क्षेत्रों में भाजपा नेता/कार्यकर्ता सेवा समर्पण के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह सेवा पखवाड़ा सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments