Breaking

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

Lmp. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ेगा खीरी जिले के कार्यकर्ताओं का सैलाब

⚫ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ेगा खीरी जिले के कार्यकर्ताओं का सैलाब

लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ आगमन को लेकर लखीमपुर खीरी के कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से शनिवार, 4 जुलाई को जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता लगभग 200 वाहनों और कई बसों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचेंगे।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र पांडे ने कहा कि लखीमपुर खीरी भाजपा का सशक्त संगठनात्मक गढ़ है। यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे उत्साह से जुटा हुआ है।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा शक्ति केंद्र संयोजक बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचेंगे। 4 जुलाई को जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में शामिल होंगे, जबकि 5 जुलाई को मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता करेंगे। 

जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि जिले से लगभग 200 वाहनों के साथ कई बसों में सवार होकर हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण का जीवंत प्रदर्शन होगा। 

बैठक में गोला विधायक अमन गिरी, सदर विधायक योगेश वर्मा, निघासन विधायक शशांक वर्मा, कार्यक्रम संयोजक आशू मिश्रा, सहसंयोजक अभिजात मिश्रा, जिला महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, जिला मंत्री अमित सिंह, रश्मि गुप्ता, संतोष कुमार, जितेंद्र साहनी, शौर्य सक्सेना, निष्कर्ष मिश्रा, ऋषभ पांडे तथा अंकित अवस्थी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को संगठन की एकता, अनुशासन और जनसमर्थन का ऐतिहासिक उत्सव बनाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments