🔘 मेहनत की माटी से उपजा सफलता का सुमन, गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन
लखीमपुर। लखीमपुर-खीरी के खेल जगत में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। Gurunanak Sports Academy के तीन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अंश गुप्ता, आलोक गौतम और शिवांशु अवस्थी के हिस्से आई है, जिन्होंने निरंतर अभ्यास और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन किसी भी लक्ष्य को असंभव नहीं रहने देती।
एकेडमी की सचिव एवं कोच तृप्ति अवस्थी ने बताया कि यह सफलता खिलाड़ियों की कठोर साधना, अनुशासन और कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर एकेडमी के संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, अध्यक्ष सुरेंद्र तोलानी तथा उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह उपलब्धि न केवल इन खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे खीरी जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है। यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिश्रम निरंतर, तो सफलता निश्चित है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments