Breaking

मंगलवार, 2 जून 2026

लायन्स इंटरनेशनल में खीरी जिले के सपूतों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

🔘 लायन्स इंटरनेशनल में खीरी जिले के सपूतों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

लखीमपुर खीरी। समाज सेवा, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण जब निरंतर कर्म के रूप में अभिव्यक्त होता है, तब सम्मान और दायित्व स्वयं उस व्यक्तित्व का वरण करते हैं। ऐसा ही गौरवपूर्ण अवसर उस समय साकार हुआ जब लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी1 के आगामी सत्र 2026-27 के लिए लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के वरिष्ठ सदस्यों को मंडल स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ स्थित आनन्दा रिसॉर्ट में आयोजित भव्य सम्मान समारोह के दौरान आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह की डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट की घोषणा की गई। 

इस अवसर पर लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के पूर्वाध्यक्ष लायन विशाल सेठ को जीएलटी (ग्लोबल लीडरशिप टीम) जैसी महत्वपूर्ण इकाई में प्रशिक्षक के रूप में स्थान देकर उनके अनुभव, नेतृत्व कौशल और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान किया गया। 

इसी क्रम में क्लब के पूर्वाध्यक्ष लायन आर्येन्द्र पाल सिंह, जो विगत कई वर्षों से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन इंटरनेशनल क्लब्स ट्विनिंग प्रोग्राम का दायित्व सफलतापूर्वक निभाते आ रहे हैं, उन्हें पुनः आगामी सत्र के लिए भी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। 

वहीं क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन शैलेन्द्र प्रताप सिंह को रीजन चेयरपर्सन नियुक्त कर संगठन ने उनकी कार्यक्षमता और सेवाभाव पर अपना विश्वास व्यक्त किया। इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा मंडल के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ द्वारा की गई। जैसे ही इन नामों की घोषणा हुई, समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित सदस्यों के चेहरे गर्व और प्रसन्नता से खिल उठे। इस उपलब्धि पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों लायन एच.एस. पाहवा, लायन राजवीर सिंह, लायन सुरेन्द्र तोलानी, डॉ. रूपक टण्डन, अशोक गुप्ता एवं डॉ. के.के. मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया। सम्मान समारोह में आगामी अध्यक्ष लायन कुलदीप गुप्ता, सचिव लायन अमर सिंह, लायन आर्येन्द्र पाल सिंह, लायन विशाल सेठ, लायन राममोहन गुप्ता, लायन परम वर्मा, लायन प्रसून टण्डन, लायन गोपाल जी पुरी, लायन पंकज अग्रवाल, लायन श्याम जी शेखर तथा लायन राजकुमार सक्सेना सहित ग्यारह सदस्यों ने सहभागिता कर क्लब की एकजुटता और सेवा भावना का परिचय दिया। यह सम्मान केवल कुछ पदों की प्राप्ति नहीं, बल्कि वर्षों से समाज सेवा, जनकल्याण और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित उन प्रयासों की स्वीकृति है, जिन्होंने लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार को मंडल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। इन नियुक्तियों ने न केवल क्लब का गौरव बढ़ाया है, बल्कि जिले के युवा समाजसेवियों को भी सेवा, नेतृत्व और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की नई प्रेरणा प्रदान की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments