🔘 भामाशाह सम्मान 2026 से विभूषित हुए सी.ए. अमित गुप्ता
लखीमपुर। लखीमपुर-खीरी की पावन धरती पर आयोजित वैश्य व्यापारी सम्मेलन उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब समाजसेवा, उद्यमिता और मानवीय मूल्यों के संगम को एक भव्य मंच पर सम्मानित किया गया। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समर्पण, संघर्ष और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की उजली गाथा का उत्सव था।
इस गरिमामयी अवसर पर आयोजित सम्मान के क्रम में प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए अमित गुप्ता को उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के कर-कमलों द्वारा “भामाशाह सम्मान 2026” से अलंकृत किया गया। जैसे ही सम्मान की यह स्वर्णिम छाया उनके कंधों पर पड़ी, सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा,वोमानो समाज स्वयं अपने सच्चे सिपाही को नमन कर रहा हो।
सीए अमित गुप्ता का यह सम्मान केवल उनकी आर्थिक सफलता का प्रतीक नहीं, बल्कि उनके उस अदम्य जज्बे का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने व्यापार के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समान निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों में सेवा की भावना, सहयोग की संस्कृति और विकास का संकल्प स्पष्ट झलकता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष राजू अग्रवाल सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस सम्मान को समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि ऐसे व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक दीपक बनते हैं। सम्मेलन का वातावरण उत्साह, सम्मान और आत्मीयता से ओत-प्रोत रहा। यह आयोजन न केवल एक व्यक्ति के सम्मान का अवसर बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब कर्म में ईमानदारी और मन में समाज के प्रति समर्पण हो, तो सफलता स्वयं सम्मान बनकर द्वार पर आ खड़ी होती है। यह संध्या सचमुच उस विश्वास की पुनर्पुष्टि थी कि समाज का उत्थान उन्हीं हाथों से होता है, जो अपने लिए नहीं, बल्कि सबके लिए काम करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments