🔘 पेंशनर्स की एकजुटता से सशक्त भविष्य की ओर कदम, मासिक बैठक 4 को
लखीमपुर खीरी। सेवा, अनुभव और समर्पण की त्रिवेणी को सहेजते हुए उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपद शाखा लखीमपुर खीरी की मासिक बैठक का आयोजन 4 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे किया जा रहा है। यह बैठक अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी, जिसमें पेंशनर्स हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श होगा।
बैठक का शुभारंभ संस्था के संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगा। इसके उपरांत गत कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय पर विचार, चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान, साथ ही आगामी होली मिलन समारोह पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर के. पी. त्रिपाठी की दिवंगत धर्मपत्नी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम का समापन तहरीभोज के साथ दोपहर 1:30 बजे होगा। संस्था के महामंत्री नरेश चंद्र वर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पेंशनर्स के सम्मान और अधिकारों की सच्ची आवाज है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments