Breaking

सोमवार, 10 नवंबर 2025

"Co-Op Kumbh 2025” में गूंजा आत्मनिर्भर सहकार का मंत्र, अमित शाह बोले, ‘सहकार ही समृद्ध भारत की सबसे सशक्त नींव'

"Co-Op Kumbh 2025” में गूंजा आत्मनिर्भर सहकार का मंत्र, अमित शाह बोले, ‘सहकार ही समृद्ध भारत की सबसे सशक्त नींव’

नई दिल्ली, 9 नवम्बर। शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘Co-Op Kumbh 2025’ में आज देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा “सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, यह भारत की आत्मा है  जो हर व्यक्ति को सशक्त बनाकर राष्ट्रनिर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है।”
इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सहकारिता मंत्रालय के सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्री अमित शाह ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक और क्रेडिट सोसायटी के सहकार कुंभ का यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में देश के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक और क्रेडिट सोसायटी के क्षेत्र ने नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा के साथ विकास का नया अध्याय लिखा है।

‘दिल्ली घोषणा 2025’ बनेगा नए युग का रोडमैप

श्री शाह ने कहा कि NAFCUB द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का ‘दिल्ली घोषणा 2025’ अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के विस्तार और नवाचार का रोडमैप बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि Co-Op Kumbh 2025 के माध्यम से इस क्षेत्र की नीतियों, तकनीक और इनोवेशन को नई ऊंचाई मिलेगी।

 डिजिटल सहकार की दिशा में बड़ा कदम

उन्होंने बताया कि आज ‘सहकार डिजी-पे’ और ‘सहकार डिजी-लोन’ एप का शुभारंभ किया गया है,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments