Breaking

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

Lmp. गांधी-शास्त्री जयंती पर बाथम वैश्य समाज ने जगाई देशभक्ति की ज्योति

लखीमपुर। बाथम वैश्य महासभा एवं बाथम वैश्य धर्मशाला समिति द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

स्थानीय बाथम वैश्य धर्मशाला परिसर में राम मोहन गुप्त उपाध्यक्ष के सभापतित्व, धर्मशाला के मंत्री सुनील बाथम के संचालन में आयोजित महात्मा गाँधी-शास्त्री जयंती समारोह का शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन कुमार गुप्त व अन्य पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर एवं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

 गांधी शास्त्री जयंती तथा विजय दशमी पर्व पर विभिन्न वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए तथा सभी उपस्थित जन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर पुष्पार्पण कर सामूहिक राष्ट्रगान का पाठ किया गया। इस अवसर पर राम मोहन गुप्त, सुनील बाथम, हरीशंकर गुप्त, पवन कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्त, शरद कुमार गुप्त, अरविंद कुमार गुप्त एडवोकेट, आनंद कुमार गुप्त बबलू, प्रदीप कुमार गुप्त, राजीव सर्राफ़, उमेश चंद्र गुप्त, राजेश नागर  सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments