🔘 करुणा की गर्माहट से तीन घंटे में पूरी हुई लक्ष्य की राशि, नन्हें चेहरों पर खिलेगी मुस्कान
लखनऊ/लंदन/कनाडा। सच्ची नीयत और करुणा से किए गए प्रयासों की शक्ति कितनी विराट होती है, इसका सुंदर उदाहरण IKMG Learning Tree ने प्रस्तुत किया।
संस्था द्वारा शीत ऋतु के लिए बच्चों को स्वेटर और टोपी उपलब्ध कराने हेतु मात्र तीन घंटे में ही आवश्यक राशि एकत्र हो गई। यह प्रेरणादायी कार्य दो प्रवासी आईकेएमजी परिवारजनों की संवेदनशील पहल से संभव हुआ।
लंदन में बसे पल्लव खन्ना, जिनका जन्म मुरादाबाद और शिक्षा लखनऊ में हुई, ने अपनी माता श्रद्धेय पूनम खन्ना की पुण्य स्मृति में ₹5100 की प्रेरक सहयोग राशि समर्पित की। यह योगदान केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मातृस्मृति को प्रणाम करने का भावपूर्ण संकल्प भी है।
वहीं, कनाडा से आईकेएमजी की उपाध्यक्ष प्राची खन्ना, जो मूलतः वाराणसी की हैं, ने शेष ₹7000 की राशि प्रदान कर लक्ष्य को पूरा किया। इस प्रकार कुल ₹12,000 का लक्ष्य पूर्ण होकर 30 बच्चों के लिए गर्माहट से भरे स्वेटर और टोपी की व्यवस्था हो सकी। यह पहल दर्शाती है कि जब करुणा, मातृभक्ति और सेवा की भावना एक साथ मिलती हैं तो दूरी, देश और भाषा की सीमाएँ महत्वहीन हो जाती हैं। विदेशों में बसे भारतीयों ने यह संदेश दिया है कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही सच्चे संस्कारों की पहचान है। कुलमिलाकर यह सहयोग न केवल नन्हें चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगा, बल्कि मानवता में विश्वास को भी और प्रगाढ़ करेगा।
#ServiceWithLove #HumanityFirst #IKMG #InspiringStory #IndianValues
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments