Breaking

शनिवार, 27 सितंबर 2025

बच्चे के नामकरण समारोह की दावत में नहीं बुलाने पर ग्राम प्रधान ने 3 गोली मारकर कर दी बच्चे के पिता की हत्या

बच्चे के नामकरण समारोह की दावत में नहीं बुलाने पर ग्राम प्रधान ने 3 गोली मारकर कर दी बच्चे के पिता की हत्या

शाहजहांपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नामकरण दावत में नहीं बुलाने से नाराज ग्राम प्रधान ने बच्चे के पिता मनीश (23) की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के समय पीड़ित अपने मकान के बाहर खड़ा था। ग्राम प्रधान ने उसे जबरन घर के अंदर खींच लिया। वहां उसने पीड़ित पर तीन गोलियां चला दीं।
गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी ग्राम प्रधान को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी,जिससे वह भी घायल हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि परिवार से घटना के संबध में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments