गाज़ीपुर देवकली कुशवाहा समाज द्वारा सोमवार को पूरे क्षेत्र में गौतम बुद्ध की जयंती समारोह के रूप में मनाई गई। इस दौरान छावनी लाइन, सैदपुर, तरांव, पियरी, भितरी, उचौरी, देवकली आदि क्षेत्रों में धूमधाम से जयंती मनाई गई। गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि विश्व के 66 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। लेकिन अपने ही देश में महामानव गौतम बुद्ध उपेक्षित हैं। कहा कि तथागत का जन्म उस समय हुआ था, जब समाज में ऊंच-नीच, विषमता, रुढ़िवादिता, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां चरम सीमा पर व्याप्त थे। कहा कि तथागत ने अपने उपदेशों के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया। उनके विचारों व उपदेशों पर चलकर सम्पूर्ण विश्व को एक सूत्र मे बांधा जा सकता है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अजय कुशवाहा, पूर्व प्रधान उर्मिला कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, राजनाथ, रामायण, अवधेश, धर्मेन्द्र, शक्तिनाथ कुशवाहा आदि रहे। इसी क्रम में एमजेआरपी स्कूल में गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा व युवा नेता राजेश कुशवाहा ने कहा कि महामानव ने पूरी दुनिया को अहिंसा का ज्ञान देकर उनके चक्षु खोले। कहा कि बोध गया के ज्ञान प्राप्त कर उन्होंने वाराणसी के सारनाथ अपना पहला उपदेश दिया। इसके अलावा नूरपुर में रामनरेश कुशवाहा, सुधाकर कुशवाहा, सरोज कुशवाहा, देवकली में अशोक कुशवाहा, नरेन्द्र मौर्य, रामनरेश, अवधेश मौर्य, लक्ष्मी देवी, आरती मौर्य, उमाशंकर, रामलाल, रामवृक्ष, बबलू, श्यामजी, डॉ संजय कुशवाहा, पियरी में डॉ शिवकुमार, डॉ संतोष कुशवाहा, सरायतालवी में रंगजी कुशवाहा, बभनौली में राजपति, रमाशंकर, औड़िहार में रामकिशुन, बौरवां में मोहन कुशवाहा, तरांव में कालीचरन, बेचन कुशवाहा, भितरी में गोपाल कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, अच्छेलाल कुशवाहा, मुड़ियार में प्रकाश कुशवाहा, ओमकार, उर्मिला कुशवाहा आदि रहे।
मंगलवार, 13 मई 2025
गाजीपुर जिले भर में कुशवाहा समाज ने धूमधाम से मनाई बुद्ध जयंती, किया याद

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments