Breaking

मंगलवार, 13 मई 2025

जगह-जगह पर हुआ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जोरदार स्वागत

कौशाम्बी नगर पालिका परिषद मंझनपुर में कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन दिया गया है, कि नगर पालिका मंझनपुर क्षेत्र में एक बड़ा उद्योग स्थापित कराया जाय, जिससे नगर पालिका क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष की मांग पर उन्होंने कहा कि उनकी मांग को जल्द पूरा किया जायेगा, इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी बात करेगे।सोमवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी की ओर से किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी की जम कर सराहना किए। मंत्री नन्दी ने कहा कि कुछ साल पहले तक पूरे विश्व में अमेरिका और इजराइल ही दो ऐसे देश थे, जो अपने देश के दुश्मनों से बदला लेने और उन्हें सबक सिखाने के लिए जाने जाते थे। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत ने भी बता दिया है कि ये नया भारत है। अगर कोई दुश्मन देश की तरफ आंख उठाएगा तो भारत अपने दुश्मनों को न सिर्फ जवाब देगा, बल्कि घर में घुसकर वार भी करेगा। सबक सिखाएगा। पहलगाम में निर्दाेश पर्यटकों पर हुए कायराना एवं आतंकी हमले के बाद भारत ने दुश्मन देश की सीमा में नहीं बल्कि अंदर घुसकर उसके एयरबेस को तहस नहस कर पाकिस्तान के साथ ही पूरे विश्व को भी बता दिया है कि वह क्या कर सकता है। इसके बाद वह दर्जनभर स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता कोखराज पहुंचे। यहां पर मनोज केसरवानी के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद भरवारी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी के आवास पर पहुंचे जहां नगर के व्यापारियों के साथ.साथ व्यापार मंडल के महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नंदी वाणी पब्लिक स्कूल प्रबंधक अभिजीत केसरवानी के आवास पहुंचे। यहां के बाद राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष गौरव केसरवानी उर्फ मोनू के आवास पहुंचे। जहां स्वागत के बाद मंत्री ने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताया। आपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन पर हमारी भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को उसकी असली जगह पर लाकर खड़ा कर दिया है। भारत द्वारा चलाये गये आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान डर गया है और अब वह मुल्क को बचाने के लिए रहम की भीख मांग रहा है। इस अवसर पर प्रान्तीय महामंत्री व्यापार मंडल रमेश चंद्र अग्रहरी जिला महामंत्री कौशाम्बी संजय जायसवाल अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि पूर्व चेयरमैन भरवारी गंगा प्रसाद केसरवानी उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के डॉयरेक्टर उपेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिव प्रताप मौर्य मंडल अध्यक्ष मंझनपुर मनमोहन मौर्यी मण्डल अध्यक्ष रमेश लोधी सभासद अंशुल केसरवानी पवन केसरवानी डा रिंकू सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी ज्योति केसरवानी प्रवेश केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments