जनजागरण डेस्क। जेसीआई लखीमपुर खीरी के पूर्वाध्यक्ष जेसी राम मोहन गुप्त को जेसीज के राष्ट्रीय संगठन जेसीआई इंडिया की गवर्नमेंट रिलेशंस कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस अंकुर झुनझुनवाला द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएफएस अंशु सराफ के सभापतित्व में गठित की गई जेसीआई इंडिया की गवर्नमेंट रिलेशंस कमेटी में अन्य सदस्यों सहित जेएफपी राम मोहन गुप्त की नियुक्ति की गई है। विभिन्न सामाजिक साहित्यिक संस्थाओं सहित जेसी संगठन से वर्षों से जुड़े राम मोहन गुप्त जेसीआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक होने के साथ साथ पूर्व में भी जेसीआई इंडिया के विभिन्न पदों राष्ट्रीय निदेशक प्रशिक्षण, मंडलाध्यक्ष जेसीआई इंडिया मंडल तीन, सदस्य राष्ट्रीय संकाय प्रकोष्ठ आदि पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
जेसी राम मोहन गुप्त को जेसी आई इंडिया गवर्नमेंट रिलेशंस कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर विभिन्न वर्तमान एवं पूर्व राष्ट्रीय, मंडलीय, स्थानीय पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments