मुंबई कुर्ला के कुरैशी नगर में 40 वर्षीय एक महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। बेटी का कहना है कि उसकी मां उसे प्यार नहीं करती थी। वह अपनी बड़ी बेटियों को ज्यादा प्यार देती थी। चूनाभट्टी पुलिस के मुताबिक, यह घटना देर शाम 8 बजे की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मृतक सबीरा बानो (65) अपने बेटे के साथ मुंब्रा इलाके में रहती थी। वह कुर्ला के कुरैशी नगर में अपनी बेटियों से मिलने आई थी। सबीरा बानो की तीन बेटियां और एक बेटा है, जिसमें रेशमा सबसे छोटी है। आरोपी रेशमा काजी का मां के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसके बाद रेशमा ने चाकू से मां पर हमला कर दिया। हमले में सबीरा बानो की जान चली गई। पुलिस को जानकारी मिलने पर वह सबीरा को राजावाड़ी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी रेशमा ने खुद पुलिस स्टेशन में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे प्यार नहीं करती थी। गुरुवार को मां और बेटी की इसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद रेशमा ने मां का क़त्ल कर दिया। रेशमा के तीन बच्चे हैं। पुलिस इस मामले की और भी एंगल से जांच कर रही है।
शनिवार, 4 जनवरी 2025
मुंबई : क्राइमनामा - बेटी ने 65 वर्षीय मां की हत्या की, जानिए क्यों ?

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments