Breaking

बुधवार, 22 मई 2024

जनता के अधिकार की बात करने वालों की भाजपा दुश्मन है,ये खरबपतियों की कठपुतली: अखिलेश यादव

जनता के अधिकार की बात करने वालों की भाजपा दुश्मन है,ये खरबपतियों की कठपुतली: अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीनने वाली पार्टी है। वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि बीएचयू को बचाने के लिए भाजपा के ख़िलाफ़ आमरण अनशन पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक इंडिया गठबंधन का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीनने वाली पार्टी है। जो निजीकरण के खिलाफ है। भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफा कमाना चाहते हैं।जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments