Breaking

सोमवार, 13 मई 2024

भाजपा के लिए लोस चुनाव अग्नि परीक्षा सरीखा, बीजेपी विधायक अदिति सिंह की चुप्पी से भाजपा परेशान

         
प्रयागराज। भाजपा विधायक अदिति सिंह की खामोशी से सियासी बेचैनी है। भाजपा का थिंकटैंक भी परेशान है। अदिति गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा में विधायक पहुंची, लेकिन वो चुप रहीं। विधायक की पोस्ट से खलबली मची है।भाजपा के लिए लोकसभा का चुनाव अग्नि परीक्षा सरीखा है।                                                   पार्टी ने राज्यमंत्री दिनेश सिंह पर दूसरी बार दांव लगाया है। वहीं भाजपा की सदर विधायक अदिति सिंह ने जिस तरह खामोशी और चुनाव से दूरी बना रखी है, उससे सियासी हलकों में भी बेचैनी है। सदर विधानसभा में अदिति सिंह की राजनीतिक जमीन मजबूत है। ऐसे में भाजपा के लिए वह एक मजबूत कड़ी हैं। उनके चुनाव से दूर रहने से भाजपा का थिंकटैंक खुलकर कुछ कह तो नहीं रहा है लेकिन भीतरखाने वह भी परेशान है। 
वहीं एक्स पर उनकी पोस्ट से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। हालांकि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी सभा में विधायक अदिति सिंह अपनी मां वैशाली सिंह के साथ शिरकत की, लेकिन वह पूरी तरह से चुप्पी साध रखी।सदर विधायक अदिति सिंह भाजपा से विधायक उस दौर में हैं, जब जिले की छह विधानसभा में चार पर सपा का कब्जा है। सपा के बेहतर सियासी समीकरण के बावजूद सदर की महत्वपूर्ण सीट पर अदिति सिंह भाजपा का दबदबा बनाए हुए हैं।  लोकसभा के चुनावी महासमर में रायबरेली लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं में सदर विधानसभा का बहुत महत्व है। इस विधानसभा में कांग्रेस हमेशा से हर चुनाव में बड़ी लीड लेती रही है। ऐसे में भाजपा के लिए यह विधानसभा क्षेत्र बहुत मायने रखता है। भाजपा के रणनीतिकार भी इस विधानसभा क्षेत्र में हर हाल में लीड लेना चाहते हैं। ऐसे केवल सदर विधायक अदिति सिंह की रणनीति को मैदान में उतराने पर होगा, लेकिन सदर विधायक की खामोशी एक सवाल सरीखी है। अभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनकी पोस्ट उसूलों के साथ समझौता नहीं ने खलबली मचा दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments