Breaking

सोमवार, 29 अप्रैल 2024

नोएडा में 'नवरत्न अवार्ड' से सम्मानित होंगे लखनऊ के समाजसेवी संतोष सिंह

● प्राकृतिक खेती के सम्वर्द्धन में संलग्न है संतोष सिंह

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र निवासी संतोष सिंह को समाजसेवा के लिए नवरत्न फॉउंडेशन, नोएडा द्वारा राष्ट्र स्तरीय नवरत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड नोएडा के इंदिरा गाँधी कला केंद्र में 12 मई को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

   समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी संस्था नवरत्न फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अशोक श्रीवास्तव ने श्री सिंह को सम्मान और आमंत्रण की सूचना एक पत्र के माध्यम से दी है। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह विगत डेढ़ दशक से अवध क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में अपनी संस्था ममता विकास समिति के माध्यम से बड़े पैमाने पर किसान क्लब, कृषक स्वयं सहायता समूह, आत्मनिर्भर ग्राम की योजनाओं को मूर्त रूप देकर किसानों को मजबूत बनाया है। साथ ही वे अपनी संस्था के माध्यम से स्वच्छता अभियान, पुस्तक प्रदर्शनी, जनजागरूकता, मद्यनिषेध, स्वास्थ्य-रक्षा की अलख जगा रहे हैं। इसी के साथ ही श्री सिंह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदत्त अध्येतावृत्ति के तहत 'लोक जीवन में कृषि संस्कृति की अवधारणा' विषय पर शोध-कार्य कर रहे हैं।
     ममता विकास समिति के सचिव श्री सिंह को नवरत्न स्पेशल अवार्ड के लिए चुने जाने पर राजधानी के समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments