Breaking

सोमवार, 29 अप्रैल 2024

नवरत्न का वार्षिकोत्सव "समर्पण" 12 मई को नोएडा में, तैयारियां जोरों पर

दैनिक जनजागरण न्यूज। अनदेखी प्रतिभा विकास की प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक विकास के महत्वपूर्ण योगदान दे रही सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स का 22 वां वार्षिकोत्सव "समर्पण" आगामी 12 मई को नोएडा सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित होगा। उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ0 अशोक श्रीवास्तव ने मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में दी। 

उल्लेखनीय है कि वार्षिकोत्सव समर्पण में सामाजिक विकास को गति देने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान में अहम दे रहे समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें ऊर्जित कर रही नवरत्न फाउंडेशन्स अपना यह समर्पण लगातार 22 वर्षों से करती चली आ रही है। अब तक नवरत्न, समपर्ण के माध्यम से सामाजिक विकास को समर्पित लगभग 300 से अधिक समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें ऊर्जित कर चुकी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नवरत्न इस वर्ष यह वार्षिक कार्यक्रम 12 मई को आयोजित करेगी। समर्पण कार्यक्रम में सारेगामा के लिटिल चैंपियन एवं राइजिंग स्टार दिवाकर शर्मा सहित कई गायक अपनी अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को सुरमई बनाएंगे।

● नवरत्न के इन सम्मानों से नवाजे जाएंगे समाज के रत्न

नवरत्न फाउंडेशन्स के वार्षिकोत्सव समर्पण में देश भर के अलग अलग क्षेत्रो से निस्वार्थ भाव से सामाजिक विकास में समर्पित समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं को विभिन्न सम्मानों से विभूषित कर उन्हें ऊर्जित किया जाएगा। 
उक्त जानकारी देते हुए संस्था महासचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नवरत्न श्री एफ.बी. निगम मेमोरियल एवार्ड, श्री जे. बी. जयरथ स्मृति एवार्ड, श्री कुंवर स्वरूप भटनागर मेमोरियल एजुकेशन एवार्ड, दयारानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार, सरेंडर मी नाट एवार्ड, आकाश सक्सेना मेमोरियल यंग एचीवर एवार्ड, चित्रांश ओम प्रकाश कामठान शिक्षा एवार्ड, नवरत्न के रत्न और रत्न ए हिन्द एवार्ड से समाजसेवियों, संस्थाओं एवं मेधावियों को सुशोभित कर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

●  तैयारियां जोरों पर

दैनिक जनजागरण न्यूज। आगामी 12 मई को नवरत्न फाउंडेशन्स द्वारा आयोजित हो रहे 22 वें वार्षिकोत्सव "समर्पण" को भव्यता देने के लिए संस्था की तैयारियां जोरों पर हैं।
बीते दिनों संस्थाध्यक्ष डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर नवरत्न पदाधिकारियों ने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक रूपरेखा बनाते हुए कार्ययोजना तैयार कर ली थी। नवरत्न पदाधिकारियों की अलग अलग टीम को दायित्व देते हुए संस्थाध्यक्ष डॉक्टर श्रीवास्तव ने उसके क्रियान्वयन के लिए निर्देशित भी किया था। नवरत्न टीमें वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। तैयारियों को देखते हुए नोएडा सेक्टर 6 में आयोजित हो रहे उपरोक्त समर्पण कार्यक्रम के शानदार सफल आयोजन की उम्मीदें हैं। बताते चले समूचे देश के समाजसेवी वर्ग को पूरे साल इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है। देश भर से सैकड़ो समाजसेवियों के आवेदनों पर गम्भीरता एवं निष्पक्षता से नवरत्न ज्यूरी कमेटी सम्मानित होने वाले अवार्डीज का चयन करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments