Breaking

सोमवार, 22 अप्रैल 2024

पश्चिम शरीरा कस्बे में निकली भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा

कौशाम्बी पश्चिम शरीरा कस्बे में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में रामरथ यात्रा पूरे उमंग के साथ कस्बे में निकाली गई जो कि नगर के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए मां झारखंडी देवी मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा में नवयुवकों के साथ बुजुर्ग बच्चों वह महिलाओं ने भी अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराई। सोमवार को पश्चिम शरीरा कस्बे में भारी उमंग के बीच हजारों भक्तों की मौजूदगी में भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लोगों ने भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए उनके जन्मोत्सव पर अपनी खुशियों का इजहार किया।  पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्गों महिलाओं के साथ युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण, वेद प्रकाश सत्यार्थी, संगठन मंत्री वेद प्रकाश राय, देवेन्द्र तिवारी, आकाश सोनी, मलखान सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय, योगेश त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, राजू पांडे, गणेश वर्मा, गब्बर सिंह, करन मौर्य, विपिन केसरवानी सहित हजारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments