प्रतापगढ। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आज दिव्यांग शिक्षा गौरव सम्मान 2023 का कार्यक्रम आदरणीया कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा के सौजन्य से आयोजित हुआ,जिसमें प्रयागराज मंडल के महत्वपूर्ण 11 दिव्यांग शिक्षकों को उनके किए गए कार्यों संघर्षों एवं शिक्षा के क्षेत्र में नवीन अन्वेषण और उत्कृष्ट ज्ञान के संचरण आदि को देखते हुए दिव्यांग शिक्षक गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया,, गांधी अकादमी संस्थान(सागर अकादमी )बैंक रोड पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा)भाजपा ने किया अपनी अध्यक्षीय भाषण में आपने कहा कि,"शिक्षक समाज के सबसे बुद्धिमान व पूजनीय होते हैं ये सम्मान उनके व्यक्तित्व को अर्पित हैं जो जितना अर्पित किया जाय उतना कम है"
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री ओम प्रकाश शुक्ल ने कहा कि,"शिक्षक मनुष्य को शून्य से शीर्ष तक ले जाने वाला अग्रदूत होता है "
कार्यक्रम में अपने गीत के माध्यम से शिक्षक को बयां किये श्री जावेद सिद्दिकी ।आज के कार्यक्रम में जिन 11सम्मानित शिक्षकों को सम्मान दिया गया उनमें
श्री नारायण यादव ,,श्री सुनील बिझला ,,श्री सुभाष चन्द्र यादव,,
जितेंद्र कुमार ,,सरिता कुमारी ,, प्रतिमा कुमारी ,, श्री विजय सिंह नन्दलाल वर्मा ,,कुँवर जीत पटेल ,,पाण्डेय वेद मित्रम,,प्रमुख रहें। श्री नारायण यादव जी ने कहा कि "शिक्षक वह कुम्भार है जो जाति धर्म सम्प्रदाय रूप रंग अपना पराया त्याग कर अपने मन की उत्तम रचना बना देता है,इस लिए हम सब शिक्षक हैं इस बात का हमें गर्व है"कार्यक्रम संयोजक विशाल जी,डॉ०चन्द्र शेखर यादव जी,मृदुला जी,अनुराधा दीदी,,श्री अनन्त चौधरी ,चन्दाजी ,अनीता जी कल्पना जी,नीलम जी,प्रेमलता जी,मधू जी मो०शकील आदि मौजूद रहे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments