दैनिक जनजागरण न्यूज
बांकेगंज खीरी। मैलानी वन क्षेत्र के महुरेना बीट के नगरिया गांव में उत्साह पूर्वक विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया। डिप्टी रेंजर ने मौजूद ग्रामीणों को वन और वन्यजीवों के महत्व को समझाते हुए उनके संरक्षण की अपील की।
वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 3 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को ध्यान में रखते हुए मैलानी क्षेत्र के डिप्टी रेंजर एस पी त्रिपाठी वनरक्षक सागर कुशवाहा नगरिया गांव में पहुंचे लोगों से बातचीत की और एक बैठक आयोजित की। डिप्टी रेंजर ने मानव जीवन और पर्यावरण संरक्षण में वन और वन्यजीवों के महत्व के बारे में बताते हुए लोगों से इन्हें सुरक्षित रखने में वन विभाग के अधिकारियों की मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व इनके बिना संकट में पड़ जाएगा इसे हम सभी को समझना होगा और इसकी रक्षा के लिए आगे आना होगा। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ उनकी रक्षा में लगे हुए हैं यदि इनकी सुरक्षा के लिए आम जनमानस का भी सहयोग मिलने लगे तो निश्चित ही इनकी संख्या में बढ़ोतरी ही होगी। मौके पर ग्राम प्रधान नगरिया संजीव कुमार वर्मा , डिप्टी रेंजर एस पी त्रिपाठी, वनरक्षक सागर कुशवाहा, व तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
◆ धर्मवीर गुप्ता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments