Breaking

बुधवार, 1 मार्च 2023

सम्पूर्णानगर चीनी मिल ने गन्ने का बकाया भुगतान बैंकों को भेजा

सम्पूर्णानगर- खीरी। किसान सहकारी चीनी मिल उपक्रम  खीरी - पीलीभीत ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का बकाया भुगतान बुद्धवार को बैंकों को भेज दिया है। मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 - 01 - 2023 से 14 - 01 - 2023 तक 9 दिन का खरीदे गए गन्ने का बकाया भुगतान 15 करोड़ 25 लाख 56 हजार रुपए बैंकों को भेज दिया गया है। आपको बता दें पेराई सत्र 2022 - 23 की शुरुआत से 14 -  01- 2023 तक  कृषकों से खरीदे   गए गन्ने का कुल भुगतान 74 करोड़  67 लाख 34 हजार रुपये का  भुगतान अबतक किया गया है।

 रिपोर्ट - गोविन्द कुमार, सम्पूर्णानगर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments