लखीमपुर डायरी / आज का पन्ना
● रोजगार मेला कल : जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कॅरियर सेन्टर राजापुर द्वारा शासन के निर्देश पर 03 मार्च को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहित कुमार ने दी।
● प्रदर्शनी : प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से जीआईसी ग्राउंड में लगायी गयी तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
● पैक्स निर्वाचन : खीरी की सभी 125 साधन सहकारी समितियों में पैक्स निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली। गुरुवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा की संयुक्त अध्यक्षता में साधन सहकारी समितियों पैक्स चुनाव के नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत हुआ।
डीएम ने कहा कि खीरी की सभी 125 साधन सहकारी समितियों (पैक्स) चुनाव 2023 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारियों के कंधों पर है। इस चुनाव में आपका किरदार अहम है, इसलिए प्रशिक्षण में बताए कायदे कानूनों को भली-भांति समझ ले, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की दुविधा ना रहे। पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से इस महत्वपूर्ण निर्वाचन को संपन्न कराएंगे।
● बैठक : गोला की सांस्कृतिक विरासत को संजोने, संवारने, परंपराओं के संरक्षण, संवर्द्वन तथा पर्यटन को बढ़ावा देने एवं छोटी काशी गोला शिव मंदिर कॉरिडोर के संकल्प को जमीन पर साकार करने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में अफसरों के साथ बैठक ली, सर्वे रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा, मंथन करते हुए संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
● प्रार्थना पत्र : बाढ़ कटान पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी लखीमपुर के कार्यालय मे एड राहुल तिवारी सनातन की अगुवाई में प्रार्थना पत्र दिया गया। सिचाई विभाग के अधिकारी महोदय से भी वार्ता की गयी।
● बीएसए सम्मानित : आज जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में लखीमपुर जनपद द्वारा प्रदेश में छात्र छात्राओं के सर्वाधिक फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय और जनपद में ब्लॉक निघासन द्वारा प्रदेश में छात्र छात्राओं के सर्वाधिक फॉर्म रजिस्ट्रेशन करने पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
● वर्चुवल कार्यशाला : दैनिक जनजागरण न्यूज: ● जिला खीरी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साप्ताहिक गतिविधियों का आगाज हुआ। सप्ताहिक गतिविधियों के प्रथम दिन महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर में "हममें है दम" इवेंट के तहत वर्चुअल कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमे महिलाओं, बालिकाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
● अमृत सरोवर : दैनिक जनजागरण न्यूज: ● डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ अमृत सरोवर में कॉमन क्रॉप प्रजाति की एक हजार मछलिया डाली। इसके बाद डीएम ने मछलियों को मत्स्य पूरक आहार दिया। डीएम ने कहा कि अमृत सरोवर में एक तरफ मछलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगी। वही मत्स्य उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे अमृत सरोवर का आकर्षण और शोभा बढ़ेगी। वही मत्स्य उत्पादन को भी बल मिलेगा।
● प्रदर्शन : लखीमपुर- रसोई गैस के बढ़े हुए दामों और महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,
त्योहार के करीब सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
● आक्रोश : शारदा नगर में नहर के किनारे बसे बाढ़ पीड़ित आए अतिक्रमण की जद में, प्रशासन की नोटिस के बाद बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश, गुरुवार को बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे बाढ़ पीड़ित,
बताया कि प्रशासन ने नोटिस दिया है कि तीन दिन में खाली करें जमीन नहीं तो चलेगा बुलडोजर
◆ एक्शन में खीरी पुलिस
● कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों में 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, वारंटी अभियुक्त सियाराम पुत्र साहबलाल को गिरफ्तार किया गया।
● थाना गोला पुलिस द्वारा, अवैध अपमिश्रित शराब के व्यापार मे लिप्त गैंगेस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 10,000-10,000 रुपये के इनामिया 03 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना गोला पुलिस द्वारा, हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त दलवीर सिंह पुत्र निशान सिंह को 01 अदद देशी राइफल अद्धी 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, वारंटी अभियुक्त लल्लू राम पुत्र बिहारी पासी को गिरफ्तार किया गया।
● आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन।
● कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments