Breaking

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

लखीमपुर डायरी / दैनिक अपडेट, अंक ६४

             लखीमपुर डायरी / आज का पन्ना
                   दैनिक जनजागरण न्यूज

● प्रतियोगिता : सम्पूर्णानगर- खीरी। मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 जनपद उन्नाव में प्रतिभा करते हुए बुद्धवार को पलिया ब्लाक के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र स्थित  कम्पोजिट विद्यालय रानीनगर की छात्राओं ने खो - खो में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र तथा जनपद का मान बढ़ाया।

           ◆ एक्शन में खीरी पुलिस 

● थाना फरधान पुलिस द्वारा, दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त मोहनलाल निषाद पुत्र रामनाथ को गिरफ्तार किया गया।
● थाना भीरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्त प्रवीण तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त बुधराम को गिरफ्तार किया गया।
● थाना पलिया पुलिस द्वारा, हत्या के वांछित अभियुक्त इब्राहिम पुत्र हसमत अली को आलाकत्ल तलवार सहित गिरफ्तार किया गया।
● थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, कूटरचित तरीके से फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र लगाकर दूसरे की जमीन का बैनामा करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, चोरी के वांछित अभियुक्त हमीद उर्फ सकटे को चोरी के रुपयों सहित किया गया गिरफ्तार।
● थाना खमरिया पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा कारतूस बरामद करके अभियुक्त शाहरुख पुत्र यूनुस को गिरफ्तार किया गया।
●  सदर कोतवाली पुलिस ने छोटी बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, एलआरपी चौकी क्षेत्र से हुई आरोपी की गिरफ्तारी।
● गोष्ठी : क्षेत्राधिकारी पलिया व ए.आर.टी.ओ. खीरी की अध्यक्षता में थाना निघासन पर ट्रांसपोर्टरों की गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उपचुनाव : डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 के तहत चार प्रधान ग्राम पंचायत, 38 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक 20 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापसी 22 फरवरी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 22 फरवरी को अपराह्न 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। 02 मार्च को सुबह सात बजे से अपराहन पाँच बजे तक मतदान होगा। 04 मार्च को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी।

किसान दिवस : डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उप्र जैव ऊर्जा समिति/जिला स्तरीय को-आर्डिनेशन कमेटी, प्राकृतिक खेती/जिला भूमि संरक्षण समिति/ कृषक उत्पादक संगठन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति/जनपद स्तरीय परियोजना प्रबन्धक इकाई की बैठक एवं किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।

● बीडीओ बांकेगंज शिखर श्रीवास्तव को शासन ने प्रमोशन देकर जनपद मुजफ्फरनगर के परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पद पर तैनाती की है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने शिखर श्रीवास्तव को नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

● माँ आदिशक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष बनी मीना पांडिया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती पांड्या को नगर पालिका परिषद पूर्व चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव सहित शहर के गणमान्य लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

● लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली में पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया आगामी महाशिवरात्रि होली को लेकर बैठक का आयोजन बैठक में सीओ सिटी संदीप सिंह एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर चंद्रशेखर सिंह शहर के संभ्रांत लोग व्यापारी वर्ग पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक शहर मे नहीं निकलेंगे बड़े वाहन :
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जारी किये निर्देश, ट्रैक्टर -ट्राली भी नहीं निकल पायेगी शहर से..... शहर के अंदर आने वाले सभी इंट्री पॉइंट्स पर लागू होगी ये व्यवस्था, शहर में रोजाना लग रहे जाम को लेकर लिया गया निर्णय।

तैनाती : नेपाल सिंह खीरी के नए एडिशनल एसपी होंगे, पिछले 15 दिनों से खाली चल रहे पद पर  हुई तैनाती।

हादसा : कस्ता सीतापुर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, क्रय केंद्र पर ट्रालियां लगाने की होड़ में पलटा ट्रैक्टर ट्राली, ट्रैक्टर लगाने की होड़ के दौरान दो बाइक सवार भी आमने-सामने भिड़े, एक बच्चे की मौत, तीन घायल, सड़क पर गन्ना भरी ट्राली पलटने से आवागमन बाधित, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, घायलों का मितौली सीएससी में चल रहा है इलाज।

बैठक : जनपद लखीमपुर खीरी में गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा आ रही है। इस सेवा यात्रा द्वारा  सुविधाओं से वंचित सीमांत के गांवों में स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी 23 को लखीमपुर के जी आई सी ग्राउंड पर मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जनपद स्तरीय आयोजन समिति की बैठक रानीगंज में संपन्न हुई। बैठक में आर एस एस विभाग प्रचारक बैरिस्टर ने समस्त व्यवस्थाओं  की समीक्षा की तथा कार्य विभाजन अनुसार कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments