● अवैध खनन, परिवहन में लिप्त 253 वाहनों पर कार्यवाही, प्रशासन ने वसूला 69.08,877 लाख का राजस्व
लखीमपुर खीरी 28 फरवरी। जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन, निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।
जनपद खीरी में अवैध खनन, परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने, सतत निगरानी रखते हुए माह फरवरी, 2023 में अवैध खनन/परिवहन में सम्मिलित कुल 34 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए मु० 6,27,187 रू० राजस्व की वसूली की गई तथा 04 वाहनों को सबन्धित थानों में सीज करते हुए उनकी अभिरक्षा में रखा गया है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-2023 में अब तक कुल 253 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल मु.
69.08,877 लाख की राजस्व वसूली की गई, जो कि विगत वर्षो से अधिक राजस्व की प्राप्ति की गई।
डीएम ने बताया कि किसी भी दशा में साधारण बालू/ मिट्टी का अवैध खनन न किया जाय, अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहनों को सीज कर वाहन व वाहन स्वामी तथा भू-स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments