Breaking

सोमवार, 2 जनवरी 2023

हरदोई / ठिठुरती ठंड में गौरव जनकल्याण संस्थान ने किया शीतकवच कार्यक्रम से नए साल का आगाज

ठिठुरती ठंड में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को कंबल वितरण कट गौरव जन कल्याण संस्थान ने शीत कवच कार्यक्रम से नए साल का आगाज किया। संस्थान ने शीत कवच कार्यक्रम में रात 10 बजे से 12 बजे तक हरदोई शहर में भ्रमण कर ठंड में ठिठुरते जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये।जब तक कड़कड़ाती सर्दी रहेगी तब तक संस्थान जरूरतमंदों  को निरन्तर राहत प्रदान करने का प्रयास करेगा ।
इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव इं० गौरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ सलाहकार आलोक गुप्ता , कैलाश नारायण गुप्ता , यश ॰ के० वर्मा , जिला अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव , जिला युवा अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह , जिला सचिव अभिषेक गुप्ता,  युवा जिला सचिव संदीप कुमार गुप्ता, जिला संस्कृतिक सहसचिव परितोष अवस्थी , अरुण गुप्ता, दिलीप गुप्ता ,  रजत श्रीवास्तव ,  हर्षित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय सचिव श्री गौरव ने सभी पदाधिकारियों तथा सहयोगियों को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments