Breaking

सोमवार, 2 जनवरी 2023

फतेहपुर / आवास विकास छोड़ जुआरियों का नया अड्डा बना नरौली

फतेहपुर। वैसे तो फतेहपुर जनपद जुआ खेलने वालों के लिए हमेशा से मुफीद ठिकाना रहा है, किंतु पुलिस अधीक्षक की जुआ खेलने एवं खिलाने वालों के प्रति निगाह टेढ़ी होने के बाद जुआ खिलाने वाले लोग अपना ठिकाना बदलते नजर आ रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों फतेहपुर शहर के पाश इलाके सिविल लाइन (आवास विकास) इलाके में वर्षों से चल रहा जुआ पुलिस की सख्ती के चलते बंद हो गया था, लेकिन इसके साथ ही जुवारियो ने अपने लिए नया ठिकाना तलाश लिया है। सूत्रों का कहना है कि वर्षों से आवास विकास में संचालित हो रहा जुआ अब नरौली गांव के जंगलो में खिलाया जा रहा है जिसकी वजह से शहर में सजने वाली लगभग जुए की फड़े बंद हो चुकी है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि शहर में संचालित हो रही जुए की फड़े अब गांवों में सजने लगी है जिसकी वजह से जुआ खेलने के शौकीन बड़ी तादाद में यहां पहुंच रहे हैं। सूत्रों की माने तो केवल इन फडो में फतेहपुर जनपद के ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जनपद रायबरेली एवं कौशांबी जनपद के खिलाड़ी भी बड़ी तादाद में पहुंचते हैं। इसी प्रकार सूत्रों के हवाले से पता चला कि जिले के सताव गांव में भी बड़े पैमाने पर जुए की फड़ संचालित हो रही है जहां पर प्रतिदिन हजारों नहीं लाखों के दांव लगाए जाते हैं। हालांकि इस मामले में  संबंधित थानों की पुलिस अनजान बनी बैठी है और उसका कहना है कि उसे जुए की फड़ संचालित हो रही है इसकी कोई भी सूचना नहीं है। अब देखना यह होगा कि पुलिस किस हद तक जुआ फड़ संचालकों की कमर तोड़ने के लिए कौन सा पैंतरा आजमाती है, जिसकी बदौलत फतेहपुर जनपद में जुआ संचालको का सारा चक्रव्यू चकनाचूर होकर रह जाये....!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments