आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में उत्तरी शिरडी साईं मंदिर में इन दिनों साईं बाबा जीवंत अवतार में नजर आ रहे हैं l यहां साईं बाबा लोगों को दर्शन दे रहे हैं और मंत्रोच्चार कर रहे हैं l जानें आखिर यह कैसे संभव हुआ है lमंदिर में रोबोटिक साईं बाबा विशाखापत्तनम इन दिनों देश में बाबा और चमत्कार को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है l ऐसे में शिरडी के साईं बाबा ने भक्तों के लिए आज के समय में आधुनिक अवतार लिया है l वह अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं और साथ ही उन्हें प्रवचन और आशीर्वाद भी दे रहे हैं l इसके लिए आपको आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के चिनागडिली में उत्तरी शिरडी साईं मंदिर जाना होगा lमंदिर में प्रवेश करने पर साईंबाबा स्वयं भक्तों को दर्शन देते हुए नजर आते हैं l इसके साथ ही वह शांति मंत्रों का जाप भी करते हैं l दरअसल यह एक रोबोट है, जिसे साईं बाबा का रूप दिया गया है l एक इंसान की तरह ही बोलने के लिए यह रोबोट अपना मुंह हिलाता है, सिर हिलाता है और पलकें झपकाता है l इस रोबोट को देखकर ऐसा लगता है कि मानो साईं बाबा स्वयं एक दिव्य रोबोट के रूप में अवतरित हुए l लाखों श्रद्धालुओं ने किए साईं बाबा के दर्शन, भक्त ने भेंट किया सोने का मुकुटइस रोबोटिक साईं बाबा को एयू फाइन आर्ट्स के छात्र रविचंद ने तीन साल की मेहनत के बाद बनाया है l इसके चेहरे को सिलिकॉन मटेरियल से बनाया गया है और शरीर के कई हिस्से कनाडा से लाए गए विशेष, फाइबरग्लास से बनाए गए हैं l आधुनिक तकनीक के साथ वॉयस सिंक्रोनाइजेशन के जुड़ने से भक्तों को स्वयं साईं बाबा के दर्शन की अनुभूति हो रही है l इस साईं रोबोट को देखने के लिए विशाखापत्तनम और आसपास के इलाकों से मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या काफी बढ़ गई है l
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023
Home
/
धार्मिक
/
उत्तरी शिरडी साईं बाबा मंदिर विशाखापत्तनम में जीवंत हुए साईं बाबा भक्तों को दे रहे दर्शन
उत्तरी शिरडी साईं बाबा मंदिर विशाखापत्तनम में जीवंत हुए साईं बाबा भक्तों को दे रहे दर्शन
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
धार्मिक
Tags:
धार्मिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments