Breaking

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे गए हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह

कौशांबी पुलिस सेवा में अति उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कौशांबी में राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह इन दिनों सराय अकिल कोतवाली में तैनात है इसके पहले वह कोखराज चरवा सहित विभिन्न कोतवाली में तैनात रह चुके हैं।अखिलेश सिंह का जनता के बीच अच्छी पकड़ है और न्याय प्रिय होने के कारण काफी लोकप्रिय है।इन्होंने समाज के हित मे कई सराहनीय कार्य किया।पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए राष्ट्रपति सम्मान की घोषणा हुई गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट और सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस सेवा में अति उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments