लखीमपुर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर ने शहपुरा कोठी मोहल्ला स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर के निकट कलम दवात चौराहे पर राष्ट्रीय पराक्रम दिवस मनाया। इस अवसर पर कायस्थों ने विशाल सार्वजनिक चाय वितरण कर सद्भाव एवं भाईचारे का सन्देश दिया।
लगभग एक सप्ताह की तैयारियों के बाद आयोजित हुए इस पराक्रम दिवस की रुपरेखा श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर ने गत सप्ताह बना ली थी। जिसके क्रियान्वयन के लिए युवाओं की टीम बनाकर दायित्व दिया गया था। तैयारियों को मूर्त रूप देते हुए आज कलम दवात चौराहे पर सभा सदस्यों ने राष्ट्रीय पराक्रम दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर कायस्थ चिंतकों एवं विचारकों ने कायस्थ विभूति नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को याद किया। नेताजी को श्रद्धा नमन के साथ सभा के कायस्थों ने सार्वजनिक विशाल चाय वितरण भी किया। खिली चटख धूप के बाद बिगड़े मौसम के मिजाज से सिकुड़ती सर्दी में सैकड़ों लोगों को चाय पिलाकर पुण्य लाभ लिया गया। इस पूरे कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की स्तुति व आराधना के साथ की गयी।
राष्ट्रीय पराक्रम दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे, चित्रगुप्त कायस्थ सभा के संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव, महासचिव प्रदीप सक्सेना मुकेश, विओम फाउंडेशन के डॉ ओ पी श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव समेत दर्जनों कायस्थ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments