लखीमपुर डायरी /दैनिक अपडेट, अंक ४९
● पत्रकार देवेश पाण्डेय पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सूत्रों के मुताबिक अर्पण, रोहित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
● खीरी जिले में स्कूलों की टाइम जिला प्रशासन द्वारा बदल दी गयी..... अब 10.30 की जगह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल...।
● मोहम्मदी में बच्चो की मौत का सिलसिला जारी, आज एक और मौत, लखपेड़ा को मिलाकर आज दो मौते हुई।
●पुलिस पूछ रही पत्रकारों की शैक्षिक योग्यता, आईडी मांग रही। भीरा थाना पुलिस पत्रकारों के घर के दरवाजे खटका रही
कह रही कि अपना आई कार्ड दिखाओ, भीरा थाना पुलिस ने शुरू की मुहिम।
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 नफर वारंटी अभियुक्त रामनाथ पुत्र मथुरा प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त सुदामा कुमार उर्फ छोटू को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना उचौलिया पुलिस द्वारा,गैंगस्टर एक्ट मे वांछित चल रहे 10,000/- रू0 के ईनामिया अभियुक्त संजय पुत्र महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया।
दैनिक जनजागरण न्यूज: ● थाना मैलानी पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों में 02 नफर वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
● आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई व सभी को संदेश दिया गया कि दो पहिया वाहन बिना हेलमेट न चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना एवम् सड़क नियमों के पालन हेतु सभी को जागरुक किया गया , इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
● आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर ने शहपुरा कोठी मोहल्ला स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर के निकट कलम दवात चौराहे पर राष्ट्रीय पराक्रम दिवस मनाया। इस अवसर पर कायस्थों ने विशाल सार्वजनिक चाय वितरण कर सद्भाव एवं भाईचारे का सन्देश दिया।
इस अवसर पर अभाकाम के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे, श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव, महासचिव प्रदीप सक्सेना मुकेश, डॉ ओपी श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव सहित दर्जनों कायस्थ उपस्थित रहे।
● नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर सोमवार को जिले के हजारों स्कूली छात्र छात्राओं ने मानव श्रंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का न केवल संकल्प लिया बल्कि दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। इस मानव श्रृंखला में विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक, शिक्षणेत्तर स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
● मानव श्रृंखला को लेकर विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उल्लास।
● तहसीलों, ब्लॉकों में भी बनी लंबी मानव श्रंखला, देशभक्ति*
● सड़क जागरूकता के नारों से गूंजा वातावरण।
● बांकेगंज खीरी। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों में कमी लाने के लिए शासन की मंशा अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय के सामने सड़क पर मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। क्षेत्र के विद्यालयों से पहुंचे हजारों बच्चों ने सड़क के दोनों ओर मानव श्रृंखला बनाई। मौजूद लोगों को विकासखंड अधिकारी ने सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
● निर्मल नगर स्थित संस्कार केंद्र में सेवाभारती द्वारा हेड पोस्ट आफिस के सहयोग से आयोजित आधार पंजीकरण शिविर में मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों का आह्वान किया कि सभी जागरूक रहकर बच्चों की शिक्षा, संस्कार, परिवार के रोजगार के लिए कार्य करें और जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में भी अपनी जागरूकता का परिचय दें।
● पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना खीरी का निरीक्षण; महिला हेल्प डेस्क पर आयी शिकायतकर्ता से लिया फीडबैक।
● ग्राम चौपाल : थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम कटिया में ग्राम चौपाल का आयोजन; पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चौपाल की अध्यक्षता कर ग्रामवासियों से किया गया सीधा संवाद।
● राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के अनुक्रम में सोमवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में दिव्यांगजनों की 100 मीटर ट्राईसाइकिल रेस आयोजित हुई, जिसमें दिव्यांगो ने अपना दमखम दिखाया।
● यूपी दिवस : सोमवार की दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने यूपी दिवस कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभी तैयारियों का बारीकी से पड़ताल की, निर्देश दिए आयोजन में किसी तरह की कोई कमी ना रहे, इसे सभी संबंधित अफसरों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम पंडाल, विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगाए गए स्टालों की तैयारियां परखी। संबंधित विभागवार लगने वाले स्टालों के विषय में गहन पूछताछ की। निर्देश दिए कि यहां सरकारी योजनाओं का संगम हो, यहां न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दे बल्कि छूटे हुए पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ कर उनका भविष्य संवारे।
● डीएम ने नगर वासियों को भेजा बुलावा, आमंत्रण पत्र सोशल प्लेटफार्म पर किया शेयर।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments